
तांत्रिक ने पति को बहाने से शहर के बाहर भेजा, पीछे लूटता रहा बीवी की अस्मत
इंदौर. शहर में तंत्र क्रिया के नाम पर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक तांत्रिक ने महिला के पति को तंत्र साधना सिखाने का लालच देकर शहर के बाहर भेज दिया। इसके बाद वह बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दो साल तक उसकी इज्जत तार-तार करता रहा।
एमआईजी पुलिस ने नेहरू नगर निवासी महिला की शिकायत पर जगदीश निवासी महेश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। टीआई तहजीब काजी के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि वह मूलत: गुना की है। शादी के बाद पति के साथ इंदौर में रह रही थी। पारिवारिक और आर्थिक समस्या की वजह से वह दो साल पहले आरोपित से मिले। उसने झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। वह खुद को तीन जहान का मालिक बताता था। कई जिन्नों को वश में करने का दावा करता था। अपने मुंह से हजार-पांच सौ के नोट उड़ाता था। महिला ने उसे जेवर भी दे दिए। तांत्रिक ने पहले मकान गिरवी रखवाया और बाद में उसे बेच कर रुपए रख लिए।
उसने पति को तंत्र सिखाने का वादा किया और शहर के बाहर भेज दिया। इसके बाद वह पीडि़ता के घर आने लगा। बच्चों पर तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर महिला से जबरदस्ती करता रहा। महिला तीन महीने से शिकायत करने के लिए घूम रही थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। दो दिन पहले एमआईजी थाने पर शिकायत करने गई।
इसके अलावा पीयूष निवासी नेहरू नगर ने भी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत की है। उसने बताया कि सात साल पहले वह दोस्त के जरिए आरोपित से मिला था। आरोपित ने 15 दिनों में रुपए वापस करने का वादा करके 5 लाख रुपए ले लिए थे। यह रुपए उसने किसी जैकी नाम के युवक की शादी कराने के नाम पर ठगे थे। उसने शहर के कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। आरोपित पहले महेश्वर की किसी दरगाह में रहता था। बाद में उसने नेहरू नगर में किराए का कमरा ले लिया। विज्ञापन से अफवाह फैलाई कि वह सभी समस्याओं का समाधान करता है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
Published on:
17 Jul 2018 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
