
Rapid antigen test : अब कोरोना जांच रिपोर्ट मात्र 30 मिनट में..
इंदौर : कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच हर दिन बेहतर काम किया जा रहा है। पहले कोरोना संक्रमित की जो रिपोर्ट 24 से 48 घंटे में मिलती थी, अब वहीं कोरोना जांच की रिपोर्ट मात्र 30 मिनट मे मिलेगी। यह प्रयास इंदौर जिले में कोरोना रिपोर्ट जांच में जुटे विशेषज्ञों ने की। जिसका नाम है Rapid antigen test रेपिड एंटीजन टेस्ट। इस टेस्ट के माध्यम से रिपोर्ट मात्र 30 मिनट में प्राप्त होगी, जांच के लिये जिले में 12 हजार 500 रेपिड एंटीजन किट प्राप्त हुई है। इससे अब ज्यादा से ज्यादा सेम्पलिंग होगी। इस दिशा में यह जांच बेहद कारगर साबित होगी। जांच के लिये 89 टीम बनाये गये है। इन दलों, इस जांच से जुड़े चिकित्सकों व अन्य अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण रवीन्द्र नाट्य गृह में कलेक्टर मनीष सिंह की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इस जांच के माध्यम से तुरंत टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त होगी। इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का तुरंत उपचार प्रारंभ किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जांच का दायरा बढ़ाया जाये। अब अधिक से अधिक सैंपल लेकर जांच की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जांच के कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ किया जाये। सभी एडीएम और एसडीएम भी इस दिशा में पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करें। प्रति दिन इस प्रक्रिया से 1200 से 1300 जांच प्रति दिन की जाये। जांच के पश्चात निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजे। जानकारी संकलित करने के लिये। डॉ. राहुल श्रीवास्तव को जवाबदारी सौंपी गई है। बताया गया कि इस जांच के लिये सभी दल के पास किट रहेगी। दल के सदस्य सैंपल लेंगे। तुरंत किट में लगाकर उसकी विधिवत जांच करेंगे। जांच का परिणाम 15 से 30 मिनिट के भीतर मौके पर ही प्राप्त हो जायेगा। मनीष सिंह ने निर्देश दिये है कि, जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आये उनका तुरंत उपचार प्रारंभ करवाया जाये। ऐसे मरीज जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे और रिपोर्ट नेगिटिव आयी है, उनकी जांच अन्य माध्यम से कराई जाये।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित दलों को एंटिजन टेस्ट के लिये किट का उपयोग, सैंपल लेने के तरीके, जांच के तरीके आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि आज 18 अगस्त से सभी दलों को किट का वितरण शुरू कर दिया जायेगा। बताया गया कि जांच के लिये 89 दल बनाये गये है। इनमें प्रमुख रूप से ग्रामीण आर.आर.टी. के 25 दल शहरी व ग्रामीण फीवर क्लिनिक के 44 सेम्पलिंग दल, ग्रामीण रेंडम सेम्पलिंग के 9 दल शामिल है। इसके अलावा सभी एसडीएम के पास एक-एक दल इस जांच के लिये रहेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी तीन दल रहेंगे।
Updated on:
18 Aug 2020, 12:58 PM IST
Published on:
18 Aug 2020, 12:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.