20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्लभ है ओ बॉम्बे ब्लड ग्रुप, जानिए देशभर में कितने हैं इस ग्रुप के लोग

दुर्लभ ब्लड ग्रुप, इंदौर का ब्लड कॉल सेंटर सभी को लाएगा एक मंच पर

2 min read
Google source verification
rare blood group

‘ओ बॉम्बे...’ देश में सिर्फ 200, अब होंगे एक साथ
इंदौर .ओ बॉम्बे ऐसा ब्लड ग्रुप है, जो बहुत कम लोगों का होता है। अब तक ऐसा कोई डाटा नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि देश व दुनिया में इस ब्लड ग्रुप के कितने लोग हैं। हालांकि रक्तदान करवाने वाली संस्थाओं की मानें तो देश में लगभग 200 लोग ही हैं, जिनका ब्ल्ड ग्रुप ओ बॉम्बे है।

देशभर के दुर्लभ ब्लड ग्रुप वाले इन दो सौ लोगों को अब एक जाजम पर लाने की तैयारी की जा रही है। यह बीड़ा उठाया है देश के पहले इंदौर के ब्लड कॉल सेंटर ने। कुछ दिन पहले ही इस कॉल सेंटर की मदद से एमवाय में एक जरूरतमंद को इस रेअर ब्लड ग्रुप का ब्लड पहुंचाया गया था। इसके लिए डोनर महिला करीब 140 किमी दूर से आई थी। मध्यप्रदेश में ५ से ७ लोग हैं, जिनका यह ब्लड ग्रुप है।

कई लोगों को पता नहीं होता
नायक बताते हैं कि बॉम्बे में सबसे पहले इस ब्लड ग्र्रुप की पहचान हुई थी। इसे ओएच और एचएच ब्लड ग्रुप के नाम से भी जाना जाता है। कई लोगों को तो जानकारी ही नहीं होती कि उनका ब्लड ग्रुप यह है, इसलिए लोगों को जांच करवानी चाहिए कि उनका ब्लड ग्रुप कौन सा है।

बनाएंगे अलग यूनिट
कॉल सेंटर चलाने वाले अशोक नायक का कहना है कि हम देशभर से ओ बॉम्बे ब्लड ग्रुुप वाले लोगों का डाटा जुटा रहे हैं। अलग-अलग प्रदेशों में रक्तदान के लिए काम करने वाली संस्थाओं के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी संदेश वायरल किए जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि देश में इस ब्लड ग्रुप के जो 200 लोग हैं, उन्हें एक साथ जोड़ा जाए, ताकि किसी को जरूरत होने पर आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके। अभी हमारे पास १५ से २० लोगोंं की जानकारी आ चुकी है।