19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : कांग्रेस में फेरबदल…कुर्सी बचाने में लगे अध्यक्ष

इसी महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ करेंगे कार्यों की समीक्षा, चेयर रेस में कई नेता हुए शामिल

2 min read
Google source verification
Indore News : कांग्रेस में फेरबदल...कुर्सी बचाने में लगे अध्यक्ष

Indore News : कांग्रेस में फेरबदल...कुर्सी बचाने में लगे अध्यक्ष

इंदौर. कांग्रेस में फेरबदल की सुगबुगाहट चल रही है। ऐसे में जहां इंदौर शहर और जिले के अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं, वहीं अध्यक्ष बनने के लिए चेयर रेस में कई नेता शामिल हो गए हैं। कांग्रेसियों की मानें तो इसी महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ प्रदेशभर के शहर और जिला अध्यक्षों की समीक्षा करेंगे। इसमें जिन अध्यक्षों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहेगा, उन्हें पदमुक्त करने की कार्रवाई होगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र से राजस्थान में प्रवेश कर गई है। अब प्रदेश में कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए फेरबदल की सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के कई जिला और शहर अध्यक्ष बदलने के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष भी नियुक्त होंगे। इंदौर शहर और जिले में भी अध्यक्षों को बदलने की सुगबुगाहट है। इसकी भनक लगते ही शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने अपनी कुर्सी बचाने को लेकर कोशिशें तेज कर दी हैं, ताकि विधानसभा चुनाव तक दोनों अध्यक्ष बने रहें।

बाकलीवाल और यादव प्रदेशाध्यक्ष नाथ को साधने में अलग लगे हैं। इसके साथ ही इंदौर जिले के प्रभारी महेंद्र जोशी और विधायकों सहित पार्टी के अन्य बड़े नेताओं का सहारा भी ले रहे हैं। संगठन को चलाने के लिए किए गए कार्य और जनहित में किए गए धरना-प्रदर्शन का ब्यौरा अलग दे रहे हैं। पिछले दिनों पदयात्रा के दौरान भी बाकलीवाल और यादव ने अपनी सक्रियता दिखाई ताकि कुर्सी बची रहे।

दावेदारों की सूची में नाम बढ़ते ही जा रहे

इधर, कांग्रेसियों की मानें तो इस महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेशाध्यक्ष नाथ प्रदेशभर के अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई शहर और जिले के अध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके चलते इंदौर शहर और जिला अध्यक्ष बनने के लिए दावेदार भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष नाथ से लेकर पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। दावेदारों की सूची में नाम बढ़ते ही जा रहे हैं। इंदौर शहर में मैन अध्यक्ष के साथ दो कार्यवाहक अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। कांग्रेसियों का कहना है कि बाकलीवाल विधानसभा चुनाव होने तक टिके रहने का दावा कर रहे, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष कौन होगा, इसका पता जल्द ही चल जाएगा।