17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चावल व्यापारी की पत्नी ने हड़पे 50 लाख के जेवर

रुपए व जेवर लेकर मायके गई तो लौटी ही नहीं

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Aug 19, 2022

Looteri Dulhan

Looteri Dulhan

इंदौर। लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक चावल व्यापारी के करीब 50 लाख के जेवर उनकी पत्नी ने हड़़प लिए हैं। चावल व्यापारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पत्नी को जेवर और नकदी रखने के लिए दिए थे। वह अपने मायके गई तो लौटी ही नहीं।
नीतेश सिंघानिया पिता विनोद सिंघानिया निवासी शांति निकेतन की शिकायत पर रुचि शर्मा निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और उसकी बहन मियां शर्मा के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। टीआइ संतोष दूधी ने बताया कि फरियादी का चावल का कारोबार है। आरोपी रुचि उनकी पत्नी है। उन्होंने शादी के बाद अपने पैतृक जेवरात पत्नी रुचि को रखने के लिए लिए दिए थे। इनमें दो चूड़ी डायमंड की, एक हारसिंगल लाइन डायमंड का, दो इयररिंग, एक काकटेल रिंग डायमंड की, एक रिंग डायमंड की, दो कान के डायमंड के सोलेटेर, दो अंगूठी सिंगल डायमंड सोलेटर सहित करीब 50 लाख के जेवर थे। इसके अलावा आरोपी को एक लाख तीस हजार रुपए भी दिए थे। पति-पत्नी के बीच में बनी नहीं और वह कुछ दिनों में ही घर छोड़कर चली गई। रुचि के जाने के बाद जब व्यापारी ने सामान चेक किया तो जेवर और नकदी घर से गायब थे। पत्नी से संपर्क किया गया तो वहां से भी जेवर वापस नहीं मिले। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की है। उन्होंने जेवर हड़पने के मामले में पत्नी व उसकी बहन मियां शर्मा पर भी आरोप लगाया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तार करने में लगी हुई है ताकि जेवर बरामद हो सकें।