24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए क्या है फ्रूट्स खाने का सही टाइम, मिलेगा पूरा फायदा बनेगी सेहत

लोग नियमित रूप से फलों का सेवन तो करते हैं, बावजूद इसके बीमार पड़ जाते हैं, इसलिए जरूरी है कि फलों का सेवन सही समय पर किया जाए।

2 min read
Google source verification
fresh fruit

इंदौर। 90 फीसद लोग फलों का सेवन करते हैं, लेकिन 10 या 15 प्रतिशत ही जानते होंगे कि फलों को खाने का उचित समय भी होता है। यदि फलों को सही समय पर खाया जाता है, तो उचित फायदा मिलता है। ज्यादातर लोग नियमित रूप से फलों का सेवन तो करते हैं, बावजूद इसके बीमार पड़ जाते हैं, इसलिए जरूरी है कि फलों का सेवन सही समय पर किया जाए। आयुर्वेद में बताया गया है कि किसी भी चीज का गलत समय पर सेवन किया जाए तो वह फायदे की बजाय नुकसानदेेह साबित हो सकती है।

सेब
सेब का सेवन सुबह के नाश्ते में करना उत्तम माना गया है। इसमें पेक्टिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो बीपी लो करता है और कोलेस्ट्राल घटाता है। सेब का सेवन रात में नहीं करना चाहिए क्योंकि रात में पेक्टिन के पाचन में मुश्किल होती है और फिर इससे पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ती है।


केला
केले का सेवन दोपहर यानी लंच में करना चाहिए। केला हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। रात में इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे अपच की समस्या हो सकती है।


आलू
आलू और आलू से बनी चीजों का सेवन सुबह के नाश्ते में बढिय़ा माना गया है। यह भी कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और हमारे शरीर को जरूरी ऊर्जा देता है। इसमें हाईकैलोरी होने की वजह से रात में लेना कम ठीक माना गया है। अगर आप रात में आलू खाते हैं तो इससे वजन बढऩे की समस्या हो सकती है।


दूध
दूध के बारे में डॉक्टर भी बताते हैं कि इसका सेवन रात में करना बेहतर होता है। रात को गुनगुना दूध लेने से नींद अच्छी आती है और शरीर में एनर्जी रिस्टोर होती है। ज्यादा मेहनत या व्यायाम करते हैं तो ही दूध लें अन्यथा इसे पचाने में मुश्किल हो सकती है।


सूखे मेवे व फली
इनका सेवन दोपहर में करना अच्छा माना गया गया है क्योंकि यह ब्लड प्रेसर को कम करने में सहायक होते हैं। रात में इनका सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है।


संतरा
संतरे का सेवन शाम को करीब चार बजे के नाश्ते में करना चाहिए। कहा जा रहा है कि सुबह खाली पेट नाश्ते में संतरा लेने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।


टमाटर
टमाटर को सेवन भी सुबह अच्छा माना गया है कि रात में इसके सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।