4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुपारी के सेवन से भी मुंह के कैंसर का खतरा

लंग्स डे पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में व्याख्यान  

less than 1 minute read
Google source verification
सुपारी के सेवन से भी मुंह के कैंसर का खतरा

सुपारी के सेवन से भी मुंह के कैंसर का खतरा

इंदौर. कंपनियां चाहती हैं कि तंबाकू उत्पादों की अधिक बिक्री हो। इसके लिए युवाओं को लुभाने का प्रयास रहता है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को इनसे बचने की आवश्यकता है। सादी सुपारी भी कैंसर का कारण बन सकती है। यह ग्रुप 1 कासिनोजन होती है। तंबाकू उत्पादों के सेवन से 13 प्रकार के मुंह के कैंसर का खतरा होता है।

यह बात एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिलीप आचार्य ने कही। वे वर्ल्ड लंग्स डे पर एमबीबीएस विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. आचार्य ने बताया कि किसी भी प्रकार का तंबाकू उत्पाद हानिकारक होता है। स्मोकिंग से सबसे अधिक नुकसान फेफड़ों को होता है। फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण स्मोकिंग है। जानकारी के बाद भी कई लोग इस लत को छोड़ नहीं पाते हैं। हालांकि यह इतना मुश्किल भी नहीं है। एक बार निश्चय कर लें तो इससे मुक्ति मिल सकती है। बाजार में दवाइयां भी उपलब्ध हैं। अगर मुंह के अंदर लाल या सफेद दाने नजर आएं तो तुरंत डाॅक्टर से जांच कराएं। कार्यक्रम के दौरान एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों सहित करीब 200 विद्यार्थी मौजूद थे।