19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपर कलेक्टर ने किया आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण

आरटीओ को निलंबित करने की मांग की

2 min read
Google source verification
rto news

आलीराजपुर.आरटीओ कार्यालय की शिकायतें कई बार कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को मिल चुकी थी, जिसके चलते कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर सुरेशचंद्र वर्मा ने बुधवार को आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय मे मौजूद आवेदकों द्वारा बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने व समय पर काम पूरा ना होने की शिकायत भी अपर कलेक्टर वर्मा को की गई, जबकी वर्मा वहां पर अनियमितता की शिकायत करने ही गए थे। वहां मौजूद आवेदकों का कहना था कि आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते वे थक गए हैं, यहां पर समय पर कोई काम होता ही नहीं है। अपर कलेक्टर वर्मा द्वारा जांच के दौरान पाया गया की काम में लापरवाही बरती जा रही है एवं समय-सीमा में कार्य नहीं हो पा रहा है। इस बात का जांच प्रतिवेदन अपर कलेक्टर वर्मा ने कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को भी दिया है।
आरटीओ की मनमानी और भ्रष्ट कार्य प्रणाली को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल ने परिवहन मंत्री, सांसद कांतिलाल भूरिया एवं इंदौर कमिश्नर को शिकायती पत्र लिख कर आरटीओ को निलंबित करने की मांग की है। साथ ही आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण साथ ही इनके कार्यकाल की जांच की मांग की है। पटेल ने बताया कि इनके कार्यकाल में विभाग में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। पटेल ने बताया की अवैध ओव्हर लोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, कई वाहन मालिकों के वाहनों के रजिस्ट्रेशन फाइल कई महीनों से अटकी पड़ी है। आरटीओ की निष्क्रियता से सरकारी कोई काम नही हो रहे है, जिससे आम जनता और कर्मचारी परेशान है।

डोल ग्यारस की तैयारी

चारभुजा धाम खट्टाली में डोल ग्यारस महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर पहुंच चुकी हैं । शृंगार समिति के सदस्य कैलाश परवालए, प्रदीप पंवार, सीताराम सेन, गोविंद सेन द्वारा भगवान की आर्कषक पोशाक बनाई जा रही है। सर्व समाज द्वारा भगवान के चल समारोह में स्वागत के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई जा रही हैं। चारभुजा मंदिर प्रांगण में गुरुवार से पं. नारायण शर्मा द्वारा भागवत गीता का वाचन किया जाएगा।