9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सियागंज के तिल्ली के तेल की मालिश से मजबूत हुई सलमान की बॉडी, ताऊ बोले- अब घर बसा ले बेटा

इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग अस्पताल में हुआ था सलमान का जन्म यहां बनेगा अब 100 करोड़ की लागत से नया अस्पताल संजोया जाएगा सलमान के बचपन की यादों को

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Dec 27, 2019

सियागंज के तिल्ली के तेल की मालिश से मजबूत हुई सलमान की बॉडी, ताऊ बोले- अब घर बसा ले बेटा

सियागंज के तिल्ली के तेल की मालिश से मजबूत हुई सलमान की बॉडी, ताऊ बोले- अब घर बसा ले बेटा

इंदौर. अभिनेता सलमान खान का आज 54वां जन्मदिन है। 27 दिसम्बर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में सलमान का जन्म हुआ था। सलमान खान मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं और प्रदेश सरकार द्वारा उनके जन्मस्थल कल्याणमल नर्सिंग होम को तोडक़र वहां 100 करोड़ की लागत से नया अस्पताल बना रहे है। इस नए अस्पताल में सलमान खान की बचपन की यादों को भी संजोया जाएगा। मप्र सरकार ने यहां सलमान खान के बचपन की यादों को संजोकर रखने की योजना बनाई है ये उनके लिए एक खास तोहफा होगा।

सबकी इच्छा हैं अब शादी कर ले सलमान

इंदौर में रहने वाले सलमान के ताऊ नईम खान का कहना है कि- वे सलमान के जन्मदिन पर बस एक ही दुआ मांग रहे हैं कि अब वो शादी करके अपना घर बसा लें। वहीं सलमान खान की भतीजी असमा खान का कहना है कि शादी करना उनका निजी मामला है, लेकिन हमारी यह दुआ है कि वह इसी तरह तरक्की करते रहें हैं। आसमा का कहना है कि चाचा के जन्मदिन पर परिवार को दोहरी खुशी मिलने जा रही है क्योंकि उनकी बुआ अर्पिता भी मां बनने जा रही है और उसके लिए 27 दिसम्बर की तारीख चुनी गई है।

अफगानिस्तान से इंदौर आए थे सलमान के दादा

सलमान खान के दादा अब्दूल रशीद खान अफगानिस्तान से इंदौर आए थे। होल्कर स्टेट के समय वे महेश्वर में 12 साल तक पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। सलमान के पिता सलीम खान का जन्म भी इंदौर में ही हुआ था। उनके परिवार के लोग वर्तमान में इंदौर के खान कंपाउंड में रहते हैं।

सियागंज से लाए तिल्ली के तेल से होती थी मालिश

कल्याणमल नर्सिंग होम में दाई रुकमणि भाटी द्वारा डिलिवरी करवाई गई थी। जन्म के बाद सलमान की मालिश से लेकर अन्य जिम्मा भी रुकमणि पर था। वे बताती हैं कि जब मैंने सलीम साहब को सलमान के जन्म की खबर दी तो उन्होंने खुश होकर मुझे 100 रुपए का नोट दिया था। वे बताती हैं कि सलमान की मालिश के लिए उनके ताऊ बटवा मियां सियागंज से तिल्ली का तेल लाते थे जिससे सलमान की रोज एक घंटे तक मालिश की जाती थी।