
संजय द्विवेदी व उसकी पत्नी ने हातोद के किसान की जमीन पर लिया 34 करोड़ का लोन, इनाम घोषित कर ढूंढ़ रही पुलिस
इंदौर. करोड़ों का लोन घोटाला करने वाले संजय द्विवेदी व उसकी पत्नी नेहा द्विवेदी की तलाश पुलिस ने भी तेज कर दी है। आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित है, अब उसकी तलाश में एक टीम बना दी है।
इओडब्ल्यू ने 20 जनवरी को संजय द्विवेदी व नेहा द्विवेदी से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे तो फर्जी कंपनियों में लोगों को डायरेक्टर बनाकर उनकी संपत्तियों पर लोन लेने के मामले सामने आए थे। संजय से जुड़ी 60 कंपनियों के करीब 250 बैंक खाते सामने आए जिसमें लेन देन 11 अरब से ऊपर हो गया है। प्राथमिक जांच के बाद इओडब्ल्यू की टीम संजय , नेहा के साथ ही अन्य लोगों पर केस दर्ज कर रही है। इओडब्ल्यू की टीम भी आरोपी की तलाश में लग गई है।
इओडब्ल्यू के साथ अब पुलिस टीम भी आरोपी की तलाश में लग गई है। एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ हातोद थाने में धोखाधड़ी का केस दो महीने पहले दर्ज हुआ था जिस मामले में संजय की तलाश है। सीएसपी सौम्या जैन के नेतृत्व में एक टीम आरोपी संजय व नेहा की तलाश में लगी है। बाहर भी पुलिस टीम भेजी गई है। सीएसपी सौम्या जैन के मुताबिक, किसान की जमीन के साथ ही खुद की कुछ जमीन गिरवी रख आरोपी ने मुंबई की कंपनी से करीब 34 करोड़ का लोन लिया है। बेटमा थाने में भी उस पर एक केस दर्ज है जिसमें तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम भी घोषित कर चुकी है।
Published on:
10 Feb 2020 06:04 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
