15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोटाले की आरोपी उषा राज इंदौर जेल में

- जेल स्टाफ को थी इंदौर आने की खबर अपने आपको बता रही बेकसूर

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Apr 09, 2023

घोटाले की आरोपी उषा राज इंदौर जेल में

घोटाले की आरोपी उषा राज इंदौर जेल में

इंदौर। उज्जैन में करोड़ों के घोटाले की आरोपी उषा राज, प्रहरी रिपु दमनसिंह व शैलेंद्र के साथ कल शाम सेंट्रल जेल में आ गई है। उसने जेल में आने पर इस घोटाले की सारी जिम्मेदारी प्रहरियों पर डाल कर अपने आप को बेकसूर बताया है। इसके साथ ही अपने को बीमार बताया। आज डॉक्टर से चेकअप की बात अधिकारियों ने की है।
उषा राज और दोनों प्रहरियों की रिमांड खत्म होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उज्जैन जेल पर खतरा होने के कारण इंदौर शिफ्ट किया गया है। कल शाम को वह सेंट्रल जेल पर पहुंची। वहां पर आने के बाद वह सीधे जेलर के कमरे में चली गई। अपनी पुरानी ठसक के कारण सीधे वह जाकर कुर्सी पर बैठ गई। उसे कोई मना भी नहीं कर पाया। जब जेलर संजीव खरे से सामना हुआ तो अपने आप को बेकसूर बताया। उसका कहना था कि प्रहरी रिपु दमनङ्क्षसह ने घोटाला किया और उसे फंसा दिया। इस पर प्रहरी कुछ नहीं बोला। उसका कहना था कि यह मुझ पर आरोप लगाएं और मैं इस पर। जब तक आरोप साबित नहीं होता वह कुछ नहीं कहेगा। उषा राज का कहना था कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। दवाइयों की जरूरत है। इस पर अधिकारी ने आज जेल डॉक्टर से चेकअप कराने की बात कही है। इसके बाद उषा राज को महिला बैरक में तो प्रहरियों को नई आमद वाली बैरक में भेज दिया।
स्टाफ को समझाया
जेल में आरोपियों के आने की पहले खबर लग गई थी। जेल के ग्रुप पर प्रहरी पहले ही अपना गुस्सा जाहिर कर चुके थे। इसी के चलते अधिकारियों को इस बात की आशंका थी कि आरोपियों के इंदौर आने पर हंगामा हो सकता है। इसी के चलते उनके आने से पहले अधिकारियों ने स्टाफ को समझाया कि अब इनका फैसला कोर्ट करेगा। किसी को भी मारपीट करने की जरूरत नहीं है।