3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: यहां मिल रहा एजुकेशन लोन, ब्याज पर देना होगी सब्सिडी

खुशखबरी: यहां मिल रहा एजुकेशन लोन, ब्याज पर देना होगी सब्सिडी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

nidhi awasthi

•

Updated: 15 Jul 2018, 12:55 PM IST

education loan

खुशखबरी: यहां मिल रहा एजुकेशन लोन, ब्याज पर देना होगी सब्सिडी

इंदौर. जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जितो) मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन की मीटिंग शनिवार को हुई। इसमें जितो अपेक्स प्रेसिडेंट शांतिलाल कंवर, चीफ सेक्रेटरी सतीश पारेख, ट्रेजरी धीरज कोठारी, ज्वाइंट ट्रेजरी सीए आर पोखरना, डायरेक्टर कमलेश सोजतिया, डॉ. अनिल भंडारी सहित मेंबर्स मौजूद थे। प्रेसिडेंट कंवर ने कहा, जैन संस्था को समाज के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन करना है। हम कभी भी आपस में बिजनेस इंट्रोडक्शन नहीं करते, जिससे ज्यादा फायदा नहीं मिल पाता है। हमें समाज के बच्चों को एजुकेशन पर लोन देना चाहिए, ब्याज पर सब्सिडी देना होगी। बच्चों के एजुकेशन की जिम्मेदारी समाज को लेनी चाहिए। कोटा में संस्थान द्वारा संचालित कोचिंग में सभी बच्चों का सिलेक्शन आइआइटी में हुआ है। ऐसी ही हम आइआइएम, यूपीएससी, पीएससी के लिए भी स्टूडेंट्स को तैयार कर रहे हैं।

लेने नहीं, कुछ देने के लिए बनते हैं मेंबर
उन्होंने कहा, कोई भी एक्टिविटी सिर्फ मेंबर्स के नहीं, बल्कि पूरे समाज के हित के लिए हो। यह गलत धारणा है कि हमारी संस्था पैसों वालों की संस्था है। हमारी संस्था में लेने के लिए नहीं, कुछ देने के लिए मेंबर बनते हैं। मेंबरशिप सिर्फ एक बार देनी होती है। इस राशि को तत्काल एफडीआर करवाते हैं और फिर संस्था का संचालन इस रािश से मिलने वाले ब्याज से करते हैं।

एजुकेशन स्कीम्स पर रहा फोकस
डायरेक्टर कमलेश सोजतिया ने बताया, जितो चैप्टर रायपुर, जबलपुर, भोपाल, रतलाम और इंदौर चैप्टर के चेयरमैन ने वर्तमान और भविष्य की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इंदौर चैप्टर चेयरमैन राजेंद्रसिंह जैन ने कहा, एजुकेशन स्कीम्स, बिजनेस टू बिजनेस मीट्स व समाज की भलाई के लिए गतिविधियां आयोजित करने जैसे विषयों पर मुख्य फोकस रहा।

यूएसएम का स्थापना दिवस १६ को
यूनिवर्सल सॉलिडेरिटी मूवमेंट (यूएसएम) का २६वां स्थापना दिवस १६ जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर अहमदाबाद से आए विनय महाजन एवं चारूल विनय सामाजिक मुद्दों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देंगे।

बड़ी खबरें

View All

इंदौर

मध्य प्रदेश न्यूज़