1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेन-देन विवाद में सिर पर पत्थर मारकर कर दी थी महिला की हत्या

- रावजी बाजार थाना क्षेत्र में महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी

less than 1 minute read
Google source verification
लेन-देन विवाद में सिर पर पत्थर मारकर कर दी थी महिला की हत्या

लेन-देन विवाद में सिर पर पत्थर मारकर कर दी थी महिला की हत्या


इंदौर. रावजी बाजार थाना क्षेत्र में महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटे में सुलझा ली। मंगलवार सुबह लोगों ने महिला का रक्त रंजित शव देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची तो पता चला अज्ञात हमलावर ने सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की है।

सफाईकर्मी जब सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तो बैकलेन में महिला की लाश नजर आई। कर्मचारियों ने सूचना दी तो रावजीबाजार थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला का शव बरामद किया। कुछ देर बाद ही महिला की पहचान भी हो गई। जोन-4 एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, कुमावतपुरा में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने सुबह घर के पीछे स्थित गली में महिला की लाश देखी थी। महिला के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की है। घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज जांच में शामिल किया, जिसमें देर रात महिला और नाबालिग जाते दिखा। फुटेज को देख थाने के प्रधान आरक्षक भारत सिंह ने महिला के साथ चल रहे नाबालिग को पहचाना। संदेह पर उसे पकडक़र पूछताछ की तो उसने वारदात करना बताया। बाल अपचारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पूछताछ में उसने बताया, रात में पैसों को लेकर महिला से कहासुनी हुई थी। उस दौरान उसने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर चला गया था। केस में अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। एडिशनल डीसीपी ने बताया, महिला के परिजन से संपर्क किया है। अब तक वे शव लेने नहीं आए। कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेकर परिवार को बुलाएंगे। यदि इसके बाद भी परिवार नहीं आया तो महिला का अंतिम संस्कार पुलिस करेगी।

Story Loader