13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख की ‘जवान’ देख सीट से उछल पड़ी 80 साल की बुजुर्ग फैन, खूब बजाई तालियां

शाहरुक खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मॉल में फैन्स ने 50 फीट का कटआउट लगा दिया, फर्स्ट शो देखने पहुंची 80 साल की बुजुर्ग फैन।

2 min read
Google source verification
film jawan first day

शाहरुख की 'जवान' देख सीट से उछल पड़ी 80 साल की बुजुर्ग फैन, खूब बजाई तालियां

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के गुरुवार को रिलीज होने के बाद देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म का क्रेज फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। देश के अलग अलग शहरों की तरह बड़ी संख्या में उनके फैंस फिल्म देखने इंदौर के सेंट्रल मॉल पहुंचे। खास बात ये रही कि, बड़ी तादाद में शाहरुख खान के फैंस ढोल नगाड़े बजाते हुए नाचते गाते रैली लेकर थिएटर पहुंचे। मॉले के गेट पर ही फैन्स ने शाहरुख खान का 50 फीट ऊंचा कटआउट लगाया है। वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में फिल्म जवान देखने का क्रेज नजर आ रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान का गुरुवार से पहला शो रिलीज हुआ जिसमें बड़ी संख्या में उनके फैंस फिल्म देखने इंदौर के सेंट्रल मॉल पहुंचे। 200 से ज्यादा फैंस ढोलक पर डांस करते हुए मूवी देखने पहुंचे। यहां शाहरुख खान की एक 80 वर्षीय बुजुर्ग फैन भी मॉल में पहला शो देखने पहुंची। उन्होंने बताया कि, फिल्म में इस तरह के शॉट्स हैं जिन्हें देखकर उन्होंने खूब तालियां भी बजाई। बुजुर्ग महिला ने ये भी बताया कि, वो शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। जब उनके बच्चे छोटे-छोटे थे तभी सो वो शाहरुख खान की फिल्म देखती आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश के लिए अनोखी अर्जी, सूखे के संकट से उबरने के लिए संकट मोचन हनुमान जी को किया जलमग्न, VIDEO


शाहरुख खान की हर फिल्म फर्स्ट-डे देखी- बुजुर्ग फैन

बुजुर्ग महिला ने ये भी बताया कि, वो शाहरुख खान की इतनी बड़ी फैन हैं कि, अब तक उनकी हर फिल्म उन्होंने फर्स्ट-डे ही थियेटर में देखी है। लोगों को मूवी देखने के बाद ही किसी भी मूवी का विरोध करना चाहिए। मूवी को देखने के पहले कोई विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि, फिल्म आर्मी पर आधारित है। इसके साथ ही सेंट्रल मॉल के बाहर 50 फीट ऊंचा शाहरुख खान का कट आउट भी फैंस ने ही लगवाया है। पुष्प वर्षा कर सभी फैंस एक साथ सेंट्रल मॉल में फिल्म देखने पहुंचे।