12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये क्या! प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, पैसे खत्म हुए तो प्रेमी छोड़ भागा, पति के पास लौटकर दर्ज कराई FIR

Indore News : एक महिला अपने प्रेमी के लिए जिस पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई थी, अब उसी पति के साथ प्रेमी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पहुंची है।

2 min read
Google source verification
Indore News

photo Source- Patrika

Indore News :मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर पुलिस के सामने 'पति, पत्नी और वो..' से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी का दिमाग चकराकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि, एक महिला अपने प्रेमी के लिए जिस पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई थी, अब उसी पति के साथ प्रेमी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पहुंची है। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि, महिला घर से रुपए और जेवर लेकर प्रेमी के साथ रहने चली गई थी। लेकिन, जब उसके पैसे खत्म हो गए तो प्रेमी उसके साथ मारपीट करने लगा। फिर एक दिन इंदौर आने वाली ट्रेन में बैठाकर चला गया। महिला फिर अपने पति के पास आई और उसके साथ हुई प्रताड़ना की कहानी सुनाई। इसके बाद दोनों आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे।

रुपए और जेवर ले गई थी महिला

बताया जा रहा है कि, आरोपी द्वारा शादी का झांसा देने के बाद पीड़िता ने अपने पति और घर छोड़ दिया। यही नहीं, घर से निकलते वक्त 2 लाख रुपए कैश और सोने के जेवर लेकर प्रेमी के साथ रहने चली गई। लेकिन, कुछ दिनों में प्रेमी ने उसकी पूरी रकम खर्च कर दी और फिर मारपीट करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी जलती सिगरेट से उसे दागता था।

शादी का झांसा देकर घर पर किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पहली बार उसी के घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पति काम पर जाते तब वो मिलने घर पर आता। इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके द्वारा शादी करने का लालच देने पर पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपने घर से 2 लाख रुपए नगद और सोने के जेवर लेकर उसके पास चली गई। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे पीथमपुर, इंदौर और सीहोर में अलग अलग किराए के कमरों में रखा। इस दौरान कई बार उसका शारिरिक शोषण किया और उसके पैसे और ज्वेलरी खाने-पीने और कमरों के किराए देने में उड़ा दिए।

आरोपी ने कीं प्रताड़ना की हदें पार

पीड़िता ने बताया कि, जब पूरे पैसे खत्म हो गए और जेवर बिक गया तो वो और पैसों की मांग करने लगा। जब उससे कहा कि, आखिर वो अब पैसे कहां से लाएगी तो उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच पिछले दिनों उसे शादी का वादा याद दिलाने पर आरोपी ने न सिर्फ उसे बेरहमी से पीटा, बल्कि शरीर पर जलती सिगरेट से कई दाग लगाए। फिर एक दिन इंदौर आने वाली ट्रेन में बैठाकर चला गया। महिला के अनुसार, वापस पति के पास लौटकर उसने पूरा घटनाक्रम सुनाया और फिर पुलिस की शरण ली। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर चंदननगर थाना पुलिस का कहना है कि, घटना क्षेत्र में रहने वाली महिला पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसकी आरोपी से पहले से पहचान थी।