11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवाजी जयंती- सिर पर पगड़ी पहने बुलेट चलाती निकली महिलाएं

छत्रपति शिवाजी महाराज की 388वीं जयंती के मौके पर सोमवार दोपहर मराठी परिवेश में सजी महिलाएं जब बुलेट पर सवार होकर निकलीं

3 min read
Google source verification
shivaji jayanti celebation

इंदौर. पूरे देश में मराठी समाज के गौरव महाराजा शिवाजी की जयंती का उत्सव काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहीं इंदौर शहर में भी मराठी समाज के लोगो ने अलग -अलग जगहों पर शोभायात्रा निकाली जिसमे काफी संख्या में समाजगण मौजूद थे।

इंदौर में छत्रपति शिवाजी की जयंती का उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया है। इसमें मराठी समाज के लोगों ने शहर में अलग अलग जगहों से शोभायात्रा निकाली सुबह फूटी कोठी चौराहे से रंजीत हनुमानमंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

इस शोभायात्रा खास बात यह रही की बच्चे शिवाजी की वेशभूषा में आए जिन्होंने समाज के सभी लोगों का मन मोह लिया। वहीं मुख्य आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में महिलाएं रहीं। महिलायों ने मराठी वेशभूषा में आकर्षक नृत्य किया वहीं दूसरी और छत्रपति शिवाजी की जयंती पर एक विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमे समाज के लोग शिवाजी के नारे लगते हुए निकले।

महिलाएं निकलीं बुलेट पर
छत्रपति शिवाजी महाराज की 388वीं जयंती के मौके पर सोमवार दोपहर मराठी परिवेश में सजी महिलाएं जब बुलेट पर सवार होकर निकलीं यह नजारा देखते ही बन पड़ रहा था। छत्रपति शिवाजी जयंती महोत्सव समिति और सर्व मराठी भाषी संघ के बैनर तले आयोजित वाहन रैली का में यह नजारा देखने को मिला। परदेशीपुरा कनकेश्वरी धाम से निकली रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं महाराष्ट्रीयन वेशभूषा और विशेष श्रृंगार के साथ वाहनों पर सवार होकर निकलीं।

युवाओं की संख्या २००० के आसपास थी
वाहन रैली में जहां महिलाएं सबसे आगे बुलेट से चल रही थीं वहीं रैली में दो हजार से अधिक युवा भी वाहनों पर सवार थे। पाटनीपुरा, जंजीरवाला चौराहा, मधुमिलन चौराहा होते हुए रैली शिवाजी वाटिका पहुंच कर समाप्त हुई।

23 से बिखरेगी लोक संस्कृति छटा

शिवाजी जयंती महोत्सव में तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 23 फरवरी को पुणे की टीम द्वारा लावणी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही तीन दिवसीय उत्सव के तहत मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा और मराठी वारसा फेस्टिवल का आयोजन मदन महल गार्डन िस्थत मां कनकेश्वरी धाम में होगा।

होलकर पगड़ी बांध निकले मराठा
उधर मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित शिवाजी जयंती पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मराठी परिवेश में निकले। इस दौरान लड़कियों ने तलवार घुमाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वहीं कई युवा होलकर पगड़ी बांधे घोड़े पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। यात्रा फूटी कोठी से निकली और रणजीत हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।