
इंदौर। आईडीए अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन ५ मार्च को दिव्यांग आनंद उत्सव का आयोजन रखा था। शहरभर में न्योते बांटे गए, लेकिन अंत में कार्यक्रम निरस्त हो गया। हुआ यूं कि शंकर लालवानी के आयोजन को देखकर महापौर, विधायक व अन्य ने भी सीएम से समय मांग लिया। सब कार्यक्रम में जाते तो दिनभर हो जाता, जिसके यहां नहीं जाते, नाराजगी होती। इस फेर में सीएम ने दौरा रद्द कर दिया।
आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी मिशन २०१८ के लिए जुटे हुए हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को साधने में उनके जन्मदिन पर एक आयोजन रखा था। वे पांच हजार दिव्यांग व अनाथ बच्चों को इक_ा कर दिव्यांग आनंद उत्सव करने जा रहे थे। कार्यक्रम की रूपरेखा को देखते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने भी आने की स्वीकृति दे दी थी। लालवानी ने बच्चों को इक_ा करने के लिए आश्रम व स्कूल संचालकों से बैठकों के दौर भी शुरू कर दिए। भोजन भंडारे से लेकर तमाम प्रकार की तैयारियां पूरे शबाब पर थी। ये आयोजन लालवानी को राजनीतिक ऊंचाई देने वाला साबित होता, लेकिन बाकी नेताओं की कलाकारी से निरस्त हो गया।
ऐसे चली राजनीति
पर्दे के पीछे कहानी ये है कि लालवानी के कार्यक्रम रखने के बाद प्रदेश भाजपा ने सीएम के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए, तब नगर भाजपा जागी। वार्ड स्तर पर कार्यक्रम तय हुए तो सारे मोर्चा प्रकोष्ठों को काम पर लगाया गया। वहीं, विधायकों ने भी मोर्चा संभाल लिया। सुदर्शन गुप्ता ने भी अपनी विधानसभा में होने वाले यज्ञ में शामिल होने का न्योता दिया तो महेंद्र हार्डिया ने खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा में आने को कहा। महापौर मालिनी गौड़ ने निगम के तो विधायक रमेश मेंदोला ने उनकी विधानसभा में कार्यक्रम तय कर दिए। इनके अलावा नगर भाजपा भी दबाव बनाने लगी कि जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के आयोजन में शामिल हों। कुछ एनजीओ ने भी समय मांगा। आखिरी में स्थिति को देखते हुए चौहान ने इंदौर दौरा ही निरस्त कर दिया। लालवानी को संदेश भिजवा दिया गया कि वे नहीं आएंगे।
अब 1 अप्रैल को कार्यक्रम संभव
लालवानी ने दिव्यांग आनंद उत्सव को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां कर ली थीं। यहां तक कि सरकारी महकमे को भी बुलाया गया था ताकि दिव्यांगजनों की मदद कराई जा सके। बताया जा रहा है कि आयोजन अब १ अप्रैल को किया जा सकता है।
Published on:
03 Mar 2018 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
