5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गौड़ सहकारी साख संस्था के चुनाव में श्रीराम पैनल को मिली जीत

दिनभर चला शांतिपूर्ण मतदान, रात में घोषित हुए परिणाम

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jul 08, 2019

indore

श्री गौड़ सहकारी साख संस्था के चुनाव में श्रीराम पैनल को मिली जीत

इंदौर. श्री गौड़ सहकारी साख संस्था के संचालन मंडल के चुनाव में श्रीराम पैनल को जीत मिली। अपने पिछले कामों को लेकर सभी पदों पर पैनल के सदस्य चिंताहरण श्री गणेश पैनल से शुरू से ही आगे चल रहे थे। श्रीराम आनंद पैनल के सतीश दुबे, रमेशचंद्र व्यास, राजेन्द्र व्यास, कमल मंडलोई, राजेश मंडलोई, संजय व्यास, अनिल त्रिवेदी, अशोक दुबे, वीरेंद्र कानूनगो ने जीत दर्ज कराई।

जूनी इंदौर रावजी बाजार स्थित श्री गौड़ विद्या मंदिर पसिर में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। श्रीराम आनंद पैनल और चिंताहरण श्री गणेश पैनल में मुख्य रूप से मुकाबला था। मतदान को लेकर दोनों पैनल में गहमा-गहमी का माहौल था। अंतिम क्षण तक दोनों पैनल के प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान को लेकर एक-एक मतदाताओं से मिलते रहे। कुल 5600 वोट में से पात्रता 4200 सदस्यों को ही थी। शाम 4 बजे तक 2253 वोट डले थे। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई जो देर रात तक जारी थी।