इंदौर. व्यापारी और किसान संगठन लंबे अरसे से राजकुमार मिल से विस्थापित की गई निरंजनपुर सब्जी मंडी को कृषि उपज मंडी इंदौर के तहत उप मंडी घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं। राज्य शासन की ओर से इस संबंध में कोई निर्णय नहीं किए जाने से व्यापारियों और किसानों में आक्रोश है। जहां व्यापारियों को मंडी समिति से मान्यता नहीं मिलने से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है, वहीं किसानों को भी जबरिया कमीशन वसूली का शिकार होना पड़ता है।