
गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश पर्व पर आज विशाल नगर कीर्तन
इंदौर. श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर रविवार को सुबह ११ बजे गुरुद्वारा इमली साहिब से एक विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। नगर कीर्तन में शहर के सभी गुरुद्वारा की संगत शामिल होगी और जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया जाएगा।
श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह भाटिया व महासचिव जसबीर सिंह गांधी ने बताया, प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में परंपरागत नगर कीर्तन सिक्खी शानो-शौकत से गुरु द्वारा इमली साहिब से गुरुद्वारा के शब्दी जत्थों के साथ आरंभ होगा। कीर्तन में समाज की सभी धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाएं सम्मिलित होगी। गुरुद्वारा इमली साहिब से कीर्तन प्रारंभ होकर राजबाड़ा, एमजी रोड, किशनपुरा, गुरुद्वारा तोपखाना, शास्त्री ब्रिज, रीगल चौराहा, आरएनटी मार्ग, किबे कम्पाउंड, मधुमिलन टॉकिज, पटेल ब्रिज, हाथीपाला चौराहा, जवाहर मार्ग, संजय सेतु से सब्जी मंडी होते हुए नंदलालपुरा चौराहा से होता हुआ गुरुद्वारा इमली साहिब पर समाप्त होगा। आधी सडक़ छोडक़र कीर्तन चलेगा जिससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए ४० सहयोगी जत्थेदार भी बनाए हैं। कीर्तन में पुरुष सफेद वस्त्र व केसरी पगड़ी तथा महिलाएं सफेद वस्त्र एवं केसरी दुपट्टा धारण कर शामिल होगी। इस अवसर पर २१ से २३ नवंबर को विशेष दीवान सजाए गए हैं, जिसके समापन पर अटूट लंगर भी होगा।
प्रभातफेरियों का भव्य स्वागत
प्रकाश पर्व के अंतर्गत विभिन्न गुरुद्वारा से निकली प्रभातफेरियां सुबह गुरुद्वारा इमली साहिब पर पहुंची। वहां पर पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस अवसर पर पिन्नी प्रसाद, दूध, पोहे का प्रसाद भी वितरीत किया। बड़ी संख्या में गुरु नानक नाम लेवा संगत गुरबाणी शबद गायन करते हुए सम्मलित हुई। श्री गुरु सिंघ सभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
Published on:
18 Nov 2018 04:16 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
