24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा की हिम्मत के बाद पकड़ाया सिरफिरा, राह चलती लड़कियों के बनाता था वीडियो

लड़की ने हिम्मत कर सिरफिरे का वीडियो बनाया..मोपेड का नंबर पुलिस को दिया..तब कहीं जाकर पकड़ में आया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Jan 2022, 3:40 PM IST

indore_1.jpg

इंदौर. एक छात्रा की हिम्मत के बाद आखिरकार उस सिरफिरे को पुलिस ने पकड़ ही लिया जो कई दिनों से शहर की लड़कियों को परेशान कर रहा था। सिरफिरा राह चलती लड़कियों को गलत इशारे करता था और चार थानों की पुलिस उसे तलाश रही थी। छात्रा ने न केवल आरोपी सिरफिरे का वीडियो बनाया बल्कि उसकी मोपेड का नंबर भी पुलिस को दिया जिसके बाद उसे पकड़ पाई। आरोपी का मोबाइल चैक करने पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर भी हैरान रह गईं।

छात्रा ने पकड़ाया सिरफिरा
इंदौर में राह चलती लड़कियों को अश्लील इशारे कर परेशान करने वाला एक सिरफिरा बीते कई दिनों से लड़कियों के साथ ही पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। शहर के चार पुलिस थानों में आरोपी सिरफिरे के खिलाफ शिकायतें मिली थीं लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी। आखिरकार एक युवती ने हिम्मत दिखाई और फिर आरोपी का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया। लेकिन फिर भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई जिसके बाद छात्रा ने सिरफिरे की मोपेड का नंबर पुलिस को दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यू जीडीसी कॉलेज के पास पकड़ा।

यह भी पढ़ें- बहन की मदद से नाबालिग सहेली को घर बुलाकर रेप, गर्भवती होने पर खुलासा

मोबाइल देखकर हैरान रह गईं महिला इंस्पेक्टर
राह चलती लड़कियों को अश्लील इशारे कर परेशान करने वाले सिरफिरे का नाम महेश शर्मा है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद जब महिला सब इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल चैक किया तो वो भी हैरान रह गईं। आरोपी के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिलने के साथ ही कई लड़कियों के वीडियो भी मिले हैं जो आरोपी ने राह चलते बनाए हैं। इसके साथ ही खुद आरोपी के भी बिना कपड़ों के वीडियो मोबाइल में थे। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ शहर के छत्रीपुरा, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और मल्हारगंज थाने में शिकायतें हुई हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

देखें वीडियो- भोजन नहीं मिलने पर भन्नाए मंत्री जी, कलेक्टर को लगाई फटकार