
साईं की निकली प्रभातफेरी, बजे डमरू, उड़ा अबीर-गुलाल
इंदौर। पारसी मोहल्ला रामद्वारा से आज साईं बाबा की भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। महिलाएं पीले वस्त्र पहने थीं तो पुरुष सफेद परिधान में नजर आए। प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं ने घर के आगे दीप जलाकर व रंगोली सजाकर साईं बाबा की अगवानी की।
आज सुबह ५ बजे से रामद्वारा पारसी मोहल्ला में महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। साईं सेवा समिति ने साईं प्रभातफेरी का आयोजन रखा था, जिसका नेतृत्व टंटू शर्मा व भूरू यादव कर रहे थे। बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों के साथ में बाबा की प्रभातफेरी निकली, जिसमें उज्जैन से आई महाकाल भस्म रमैया मंडली ने पूरी यात्रा में डमरू बजाकर सबका मन मोह लिया। वहीं अरारोट से बने गुलाल से आसमान को रंगीन कर दिया। महिलाओं ने भी एक-दूसरे को रंग लगाया। बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं पीले कपड़े पहने हुई थीं, भजनों पर नृत्य कर रही थीं। प्रभातफेरी मार्ग पर श्रद्धालुओं ने रंगोली बनाई थी। ब्राह्मण सेवा मातृशक्ति संगठन की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सुबह-सुबह छावनी क्षेत्र साईं की भक्ति में लीन था। यात्रा में प्रमुख रूप से सागर शुक्ला, ब्राह्मण सेवा संगठन के सत्येंद्र शर्मा, मोनिका दुबे, मोनिका शर्मा, दीपिका शर्मा, डिंपल शर्मा, कविता मिश्रा, वर्षा शर्मा व रहवासी मौजूद थे।
होली महोत्सव में बनाई झांकियां
शक्ति नवयुवक मंडल राधा गोविंद का बगीचा जूनी इंदौर 40वां होली महोत्सव मनाएगा। आयोजक पिल्लू कौशल ने बताया कि 2 साल तो ब्रिज बनने को लेकर कार्यक्रम स्थगित रहा और 2 साल करोना की वजह से स्थगित रहा। होली महोत्सव में 2 झांकियों का निर्माण किया गया है। एक में राधा-कृष्ण को नौका विहार कराते हुए बताया गया है। वहीं दूसरी झांकी में कृष्ण को बांसुरी वंदन करते हुए और गोपियों का नृत्य करते दिखाया गया है। होली महोत्सव के मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला विधायक, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता लोकेश साहू, प्रदीप सोनी आदि होंगे।
Published on:
17 Mar 2022 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
