26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day : स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज आज नया भारत गढऩे में लगा रहे दम

देश को आजादी दिलाने की जंग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पहले रियासत के राजाओं ने जमकर लड़ी।

3 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 15, 2018

freedom

Independence Day : स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज आज नया भारत गढऩे में लगा रहे दम

इंदौर. देश को आजादी दिलाने की जंग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पहले रियासत के राजाओं ने जमकर लड़ी। फिरंगियों को नाको चने चबाने की पहचान बनाने वाले राघौगढ़ रियासत के राजा दौलतसिंह राठौर की 7वीं पीढ़ी के युवा सदस्य इसी पहचान को बचाने के लिए संघर्षरत हैं। शहर से 50 किमी दूरी पर इंदौर-चापड़ा के बीच स्थिति राघौगढ़ में क्रांतिकारियों का खजाना छिपा कर रखा था। रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे ने खजाना संभालने की जिम्मेदारी राजा दौलतसिंह को दी थी, उन्होंने पूरी शिद्दत से सुरक्षा की और अंग्रेजों के हाथ नहीं लगने दिया। खजाने के स्थान को स्मारक बनाने और पहचान दिलाने का जिम्मा दौलतसिंह की सातवीं पीढ़ी के टिकेंद्र सिंह राठौर ने लिया है। वह बताते हैं, केंद्र व राज्य सरकार दोनों को कई बार चिठ्ठी लिख चुके हैं। मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया, लेकिन उपेक्षित नजरिए के चलते वहां अतिक्रमण हो रहा है। राठौर का कहना है, हमारे पूर्वज खजाने की कहानी पूरी प्रामाणिकता के साथ बताते हैं। क्रांति के समय के बहुत ही कम स्थल देश में बचे हैं। यह सघन जंगल का इलाका था, क्रांतिकारी यहां आकर रणनीति बनाते थे। तात्या टोपे अनेक बार यहां आए। एक बार रानी लक्ष्मीबाई भी आई थी। सिंधिया और होलकर स्टेट के बीच राघौगढ़ २२ गांव की स्वतंत्र रियासत थी।

डाउनिंग स्ट्रीट से चलने वाली आजादी की लड़ाई नई पीढ़ी को बताना होगी

उन दिनों किसी तरह का संगठन बनाने पर पांबदी थी। इस समस्या को हल करने के लिए हम कुछ मित्रों ने लोकसेवा परिषद समूह बनाया और आंदोलन को आगे बढ़ाया। 1935 में होलकर राज था। माणिकबाग रेलवे गेट पर गदर हुआ था। हमारे साथी और पुलिस अधिकारी के बीच झड़प हो गई। जमकर गोलियां और पत्थर चले। यह सीन एक-दो बार नहीं कई बार बने, तब यह आजादी मिली है। किशनलाल गुप्ता बुजुर्ग जरूर हो गए, लेकिन आंदोलन यादों से जोश से भर जाते हैं। आंदोलन का मुख्य केंद्र खजूरी बाजार होता था। यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट थी, जहां से आजादी की लड़ाई लड़ी जाती थी। नई पीढ़ी को इसे बताना जरूरी है।

गरीबों से हड़पी जमीन पर हक पाने का युद्ध

स्व तंत्रता के लिए आदिवासियों को एकजुट करने के जुर्म में जेल गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रभुदयाल चौबे ने मालवा-निमाड़ के आंदोलन में महती भूमिका निभाई थी। उनके पुत्र महादेव चौबे बताते हैं, सेनानियों का समूह जो काम देता पिताजी में उसे मैदान में जाकर करने का माद्दा था। उनके इसी साहस और माद्दे ने मुझे भी प्रेरित किया। आज उनकी मेहनत से बनी जीरापुर बांध परियोजना में अपनी जमीन देने वाले गरीब वर्ग के किसानों की जमीन को विधायक और उनके समर्थकों के कब्जे से मुक्त कराने में लगा हूं। वाणिज्यिक कर विभाग से सेवानिवृत्त चौबे बताते हैं, जीरापुर तहसील के काशीखेड़ी गांव पहुंचे तो लोगों ने विधायक की दादागीरी से अवगत करवाया। गांव के पुजारी की पत्नी ने बताया, पति की मौत के बाद कर्मकांड के लिए साहूकारी में 5 हजार रुपए लिए थे। बदले में रसूखदारों ने आठ बीघा जमीन हड़प ली। केस को देखा तो पिताजी के ही साथी हजारीलाल दांगी की करतूतें सामने आईं। लोगों ने बताया, पिताजी जब विधायक थे तब उन्हीें के कहने पर हमने जमीन बांध के लिए दी थी। बदले में उन्होंने हमें सरकारी जमीन पट्टे पर आवंटित करवाई थी। रसूखदारों ने करीब 125 बीघा जमीन की हेराफेरी कर ली। इसी जमीन को गरीबों को लौटाने के लिए युद्धस्तर लड़ाई लड़ रहा हूं।