हड़ताल खत्म : 16 दिनों बाद खुली प्रदेश की कृषि उपज मंडियां
इंदौर. प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में 16 दिनों से जारी हड़ताल आज खत्म हो गई। मुख्यमंत्री के मंडी टैक्स व मंडी के नियमों में राहत देने का भरोसा दिलाए जाने के बाद कल देर रात व्यापारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी थी। आज से मंडियों में नियमित कामकाज शुरू हो गया है। चार सितंबर से कृषि उपज मंडियों में सकल अनाज दलहन
तिलहन व्यापारी महासंघ ने हड़ताल कर रखी थी।