2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं की छात्रा ने जहर खाया, युवती ने लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार राखी पिता राजा मिश्रा (17) को इलाज के लिए एमवायएच लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Narendra Hazare

•

May 07, 2016

death

death

इंदौर। मेघदूत नगर में रहने वाली छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार राखी पिता राजा मिश्रा (17) को इलाज के लिए एमवायएच लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामा दीपक ने बताया कि राखी 10 वीं की छात्रा थी। उसने पड़ोस के घर में कॉकरोच मारने की दवा खा ली थी। इसके बाद सो गई थी। हालत बिगडऩे पर अस्पताल लाए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। किसी भी तरह की परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है।

युवती ने फांसी लगाई

पलासिया क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार अंचल पिता सुरेश प्रसाद व्यास (29) निवासी शुभलाभ रेसीडेंसी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने घर पर ही फांसी लगा ली थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह डॉक्टर है और सागर की रहने वाले एक डॉक्टर परिवार से है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव की पीएम करा आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।