
इंदौर. जापान के वेदांत एवं अध्यात्म के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संत स्वामी चेतनानंद सरस्वती ने शनिवार शाम विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पहुंचकर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती वेद वेदांग विद्यापीठ के बटुकों से भी मुलाकात की और आश्रम की गोशाला में भी अपनी 8 शिष्याओं के साथ गोसेवा भी की। उन्होंने आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती से भी भारतीय धर्म एवं संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। एम्स इंदौर के स्वामी ऐश्वर्यानंद सरस्वती भी उनके साथ थे। ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा एम्स के आमंत्रण पर जापान के स्वामी चेतनानंद सरस्वती अपनी आठ शिष्याओं के साथ विमान से इंदौर पहुंचे। विमानतल पर एम्स इंदौर के स्वामी ऐश्वर्यानंद सरस्वती, स्वामी कृष्णानंद एवं अन्य संगठनों की ओर से लोकोपकार सेवा वाटिका की अदिति सिंघल, अजय गुप्ता, सुनील मालवीय, नितिन सिंघल आदि ने इन सबका आत्मीय और गरिमापूर्ण स्वागत किया। स्वामी ऐश्वर्यानंद ने बताया, जापान के संत एवं उनकी शिष्याएं इंदौर में कुछ दिनों तक रहकर भारतीय धर्म, संस्कृति, परंपराओं और संस्कृत शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त करेंगे। स्वामी चेतनानंद जापान के टोक्यो शहर में वेदांत के छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। उनके साथ आई जापानी शिष्याएं भी भारतीय धर्म-संस्कृति से काफी प्रभावित हैं और अपने इंदौर प्रवास के दौरान वे यहां विभिन्न संगठनों तथा परिवारों के बीच पहुंचकर विभिन्न विधाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे।
सिख पंथ के नए वर्ष पर गुरमत समागम
श्री गुरु सिंघ सभा के तत्वावधान में सिख पंथ का नया साल नानकशाही कैलेंडर समंत प्रारंभ होने की खुशी में गुरमत समागम विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में 18 मार्च तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें भाग लेने के लिए पंजाब से संत बाबा हरपाल सिंह आ रहे हैं। सभा अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया ने बताया कि संमत 550 शुरू होने की खुशी में विशेष कीर्तन और विशाल गुरमत समागम गुरुद्वारा साहिब में होगा। शनिवार को श्री गुरु गोविंद सिंघ मार्ग स्थित गुरुद्वारा खालसा बाग से आरंभ हुआ। रविवार को दीवान होंगे।
जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया
नेमीनगर स्थित दिगंबर जैन समाज के मंदिर पर आदिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव आर्यिका 105 आदर्शमति माताजी के सान्निध्य में मनाया गया। मनोज टोंग्या ने बताया, इस दौरान प्रभातफेरी भी निकाली गई।
Published on:
11 Mar 2018 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
