6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंट बहू को जबरन खिलाते थे मीठा खाना, इंकार करने पर होती थी पिटाई

परेशान होकर बहू ने अपने पति, सास, ससुर और बुआ के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है।

2 min read
Google source verification
प्रेग्नेंट बहू को जबरन खिलाते थे मीठा खाना, इंकार करने पर होती थी पिटाई

प्रेग्नेंट बहू को जबरन खिलाते थे मीठा खाना, इंकार करने पर होती थी पिटाई

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों पर प्रताडि़त कर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है, बहू का आरोप है कि उसे गर्भावस्था के दौरान गुजराती खाना खाने पर प्रेशर किया जाता था, जब वह मान करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी, ऐसे में परेशान होकर बहू ने अपने पति, सास, ससुर और बुआ के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है।

जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी युवती की शादी गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले ज्वलंत त्रिवेदी से जुलाई 2021 में हुई थी, शादी के लिए लड़के वाले बारात लेकर इंदौर आए थे, तो बस के किराये को लेकर विवाद हुआ तो लड़की ने अपने पिता से आधा किराया दिलाकर मामला शांत करवाया, इसके बाद जब लड़की शादी कर अपने ससुराल पहुंची तो वहां भी उसे प्रताडि़त किया जाने लगा, वह गर्भवती हुई तो उसे गुजराती खाना खाने पर दबाव बनाया जाने लगा, इस पर परेशान होकर अपने पिता के यहां इंदौर आई नवविवाहिता ने केस दर्ज करा दिए हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला- स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंजाबी, मराठी और तेलुगू

महिला थाने में प्रकरण दर्ज कराने आई महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुर अनिल, सास मिथलेश और बुआ सास हर्षा छोटी-छोटी बात पर ताने मारने लगे, इससे काफी कहासुनी और विवाद होने लगा, कुछ समय बाद जब वह प्रेग्नेंट हो गई। तो उसे गुजराती यानी मीठा खाना खिलाने के पीछे पड़े रहते थे, जबकि उसे पसंद नहीं था, उसे मना करने पर प्रताडि़त किया जाता था, हमेशा उसकी सास और बुआ गुजराती खाने को लेकर प्रेशर बनाती थी, जबरदस्ती उसके खाने में शक्कर डाल देते थे, जबकि उसे चटपटे व्यंजन पसंद थे, ऐसे में मना करने पर उसको पिटते थे, जिससे परेशान होकर वह करीब दो माह पूर्व अपने पिता के घर चली आई। लेकिन यहां भी फोन करके धमकियां देते हैं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।