
Street Food of India Festival
इंदौर। होटल द पार्क में 'स्ट्रीट फूड फेस्टिवल' का आयोजन हो रहा है। यहां मेहमानों को देशभर के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद मिल रहा है। 9 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले इस अनूठे फूड फेस्टिवल में देश के अलग अलग कोनों के उन स्ट्रीट कुजीन को परोसा जाएगा, जो उस क्षेत्र की विशेषता है, लेकिन आमतौर पर मध्यभारत में उपलब्ध नहीं हो पाते।
इन व्यंजनों का स्वाद
पूर्वी भारत के मसालेदार कुजीन में मुल्तानी मोठ कचोरी, लिट्टी चोखा, घुघनी, और झालमुरी जैसे व्यंजनों से लेकर उत्तरी भारत के चिल्ला, राम लड्डू, कलादी कुलचा, व मट्टे चोले जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों तक पश्चिम भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड जैसे पूरण पोली, बॉ्बे सैंडविच, दाबेली, व अंडा काउंटर के साथ ढोकला सैंडविच से लेकर दक्षिण भारत के कोटू पराठा, अह्रश्वपे, रसम पुचका, और चिकन गस्सी पकवानों तक फूड लवर्स के लिए कुछ खास हैं।
स्वाद का 'मिनी टूर'
द पार्क के डायरेक्टर एफ एंड बी सुदीप कांजीलाल ने बताया, इंदौर के लोगों का ह्रश्वयार हमेशा अविश्वसनीय रहा है, जो हमें हर फेस्टिवल के साथ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। स्ट्रीट फूड ऑफ इंडिया फेस्टिवल' के साथ, हम देश के हर कोने से स्वाद पेश कर अनूठा अनुभव दे रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम अपने व्यंजनों के माध्यम से मेहमानों को पूरे भारत का एक मिनी टूर करा सकें।
Published on:
12 Feb 2024 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
