
Good News For Senior Citizens : आइडीए ने करोड़ों रुपए खर्च कर आइएसबीटी कुमेड़ी और सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स(Good News For Senior Citizens) का निर्माण किया है। दोनों अगले महीने से शुरू हो जाएंगे। आइडीए के पास व्यवस्था नहीं है, इसलिए दोनों का संचालन निजी हाथों में सौंपा जाएगा।
आइडीए ने करीब 100 करोड़ खर्च कर आइएसबीटी बनाया है, लेकिन सिर्फ 186 बस संचालक अपनी बसों का संचालन यहां से करने को तैयार हुए हैं। सरवटे बस स्टैंड का संचालन नगर निगम कर रहा है, लेकिन आइएसबीटी का संचालन निजी हाथों में सौंपा जाएगा। आइडीए बोर्ड बैठक में संचालन के लिए एजेंसी तय करने की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दी गई है। जब तक एजेंसी तय नहीं होती है, तब तक निर्माण एजेंसी संचालन करेगी। यहां बने रेस्टोरेंट व दुकानों की नीलामी आइडीए करेगा। बस संचालकों को यहां से वाहन चलाने के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी आरटीओ को दी है।
आइडीए(Good News For Senior Citizens) ने स्कीम नं. 134 में छह मंजिला सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स बनाया है। इसका संचालन भी अगले महीने से शुरू करने का लक्ष्य है। अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग बनाई है। यहां 32 फ्लैट हैं। पहले इन्हें बेचने की योजना थी, लेकिन बोर्ड बैठक में किराए पर देने का फैसला हुआ है। संचालन निजी एजेंसी से कराएंगे, जिसे एक महीने में तय करने का टारगेट है। आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार के मुताबिक, बिल्डिंग बनाने का उद्देश्य सीनियर सिटीजन की अच्छी देखभाल करना है। संचालन के लिए जल्द ही एजेंसी तय की जाएगी।
Updated on:
29 Dec 2024, 8:42 AM IST
Published on:
29 Dec 2024, 8:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.