बच्चों ने दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, बड़ों ने दिए उपहार
महू के योगेश्वर विद्या मंदिर स्कूल, अवलाय में गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने अवलाय क्षेत्र में देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए।
इंदौर. गणतंत्र दिवस पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में झंडावंदन के समारोह आयोजित हुए। महू के योगेश्वर विद्या मंदिर स्कूल, अवलाय में गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने अवलाय क्षेत्र में देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। समारोह में अतिथि ने झंडा वंदन किया और कार्यक्रम शुरू हुआ। बच्चों ने शानदार संस्कृतिक प्रस्तुतियां से दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने रंगोली भी बनाई, जिसकी दर्शकों को काफी प्रशंसा की। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर उपहार भी पाए। कार्यक्रम में प्रेमदास बैरागी ने झंडावंदन किया। टीचर राखी बंसल, पूजा, शिवानी, शिंकी, नेहा सहित अन्य मौजूद थे।