5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र में फलों का स्वाद महंगा, दोगुना देने पड़ रहे है दाम

भाव बढ़ने का मुख्य कारण ट्रक भाड़े बढऩा व मौसम की मार फसलों पर पड़ना

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Vishal Mate

Apr 02, 2022

नवरात्र में फलों का स्वाद महंगा, दोगुना देने पड़ रहे है दाम

नवरात्र में फलों का स्वाद महंगा, दोगुना देने पड़ रहे है दाम

इंदौर. चैत्र नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम में भी उछाल आया है। सेब, संतरा, अंगूर, केले जैसे फलों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले दोगुना तक बढ़ोतरी हुई है। नवरात्रि में फलों की मांग बढ़ जाती है। शहर के लोगों को उम्मीद थी की आम आते ही अन्य फलों के दाम कम हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं को दोगुना महंगा फल खरीदना पड़ रहा है। इस महंगाई का मुख्य कारण ट्रक भाड़े बढऩे के साथ ही मौसम की मार बताया जा रहा है। मंडी के फल-सब्जी कारोबारियों के बताया कि फलों में सबसे अधिक डिमांड सेब की है। हिमांचल ब्रांड का सेब दिल्ली मंडी पहुंचता है जहां से ये सेब देश की अलग-अलग मंडियों में सप्लाई होता है। सभी मंडियों में सेब की डिमांड अधिक होने से स्टोर किया हुआ सेब कम पडऩे लगा है। इंदौर थोक मंडी में सेब थोक में 45 से 55 रुपए किलो के सौदे हो रहे है। आम बादाम का सौदा 40 से 60 रुपए में हुआ है। सेब मेंडी में कम आ रहा है।

लोकल लाइन से संतरे की आवक
इस बार नागपुर का विश्व प्रसिद्ध संतरा नहीं आगर, शाजपुर, राजगढ़ तरफ का लोकल संतरा मंडी में आ रहा है, जो थोक में 50 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। अंगूर थोक में 50 से 70 रुपए किलो बिका है तो खेरची में इसका दाम 70 से 100 रुपए किलो है।

साल दर साल बढ़ी शहर में फलों की कीमतें

फल 2020 2021 2022 प्रतिशत
आम बादाम 60 से 70 80 से 100 140 से 160 128%
सिंदूर 50 से 60 80 से 90 120 से 160 166%
केसर 100 से 120 120 से 150 180 से 200 66%
हापुस 150 से 200 250 से 350 400 से 500 150%
तरबूज 10 से 15 20 से 25 25 से 30 100%
सेबफल 80 से 120 110 से 180 180 से 220 83%
मौस΄बी 35 से 50 60 से 80 110 से 120 140%
संतरा 50 से 60 60 से 80 100 से 120 100%
पपीता 15 से 20 20 से 25 30 से 40 100%
चिंकू 25 से 30 35 से 40 50 से 60 100%
अनार 90 से 100 130 से 150 160 से 200 100%
(राशि रुपए/किलो मे΄)
केला (दर्जन) 15 से 20 25 से 30 40 से 50 150%