5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारियों ने बोला – दुकान के आगे तंबू ताने बैठे, कैसे चलेगी हमारी दुकानें…

मालवा मिल निगम मार्केट के व्यापारी सब्जी मंडी के विरोध में उतरे,

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Aug 02, 2019

indore

व्यापारियों ने बोला - दुकान के आगे तंबू ताने बैठे, कैसे चलेगी हमारी दुकानें...

इंदौर . परदेशीपुरा के बाद अब मालवा मिल के व्यापारी भी अपनी दुकानों के बाहर लगने वाली अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ हो गए हैं। पीडि़त व्यापारियों ने जिला प्रशासन से दरकार लगाई है। कहना है कि हमारा धंधा चौपट हो रहा है। विरोध करो तो गुंडागर्दी करने के साथ जान से मारने की धमकी दी जाती है।

must read : हाई कोर्ट ने डीएवीवी से पूछा - हजारों विद्यार्थियों के परीक्षा देने के बाद क्यों रद्द की सीईटी?

मालवा मिल व्यापारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल कल अपर कलेक्टर दिनेश जैन से मिला। व्यापारियों ने अपनी दुकान के सामने लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर शिकायत की और पीड़ा बताई। कहना था कि हमारी दुकानें निगम मार्केट में है। दुकानों के सामने अवैध रूप से सब्जी मंडी लगाई जा रही है। दुकान पर ग्राहकों को आने में समस्या होती है, जिसकी वजह से हमारा धंधा नहीं चल पा रहा। सब्जी बेचने वाले पूरी सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं और वहां ट्रैफिक जाम हो जाता है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

must read : घेर कर कढ़ाव में पांच डुबकी लगवाने के बाद डालते थे रंग, इसी से नाम मिला गेर

हमारी दुकानों को ढंक देते हैं, ग्राहक कैसे आए?

व्यापारियों का कहना था कि सब्जीवालों ने गुंडागर्दी व दादागीरी के साथ हमारी दुकानों के सामने दुकानें लगा रखी हैं। ये लोग तंबू तानकर हमारी दुकानों को ढंक देते हैं। हमने कई बार समझाया, वे नहीं मानते। मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

सब्जी वालों को नेताओं का संरक्षण

नगर निगम पूरे शहर में कार्रवाई कर लेता है लेकिन यहां मालवा मिल सब्जी मंडी नहीं हटा पा रहा। जब भी वह कार्रवाई की तैयारी करता है तो स्थानीय नेता वोट बैंक के चक्कर में सब्जी वालों के पक्ष में मैदान पकड़ लेते हैं। इसके चलते निगम गैंग अपना-सा मुंह लेकर यहां से चल देती है। आज तक किसी निगम अफसर की हिम्मत नहीं हुई कि वो यहां से सब्जी वालों को हटाकर मार्केट के व्यापारियों को राहत दिला सके। ये व्यापारी लंबे समय से इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन हर बार वे अपने आपको असहाय पाते हैं।

निगमायुक्त के पास भेजा मामला

व्यापारियों का कहना है कि यहां से सब्जी मंडी हटवाकर दुकानदारों को सुरक्षा दी जाए। सारी बातें सुनने के बाद अपर कलेक्टर ने शिकायत को नगर निगम आयुक्त के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

must read : एक हजार गणेश पंडालों से आग्रह, माटी की मूर्ति बनाकर बचाएं पानी और प्रकृति

रविवार को हो गई चाकूबाजी, व्यापारी घायल

रविवार को निगम मार्केट के एक व्यापारी का सब्जी वालों से विवाद हो गया था। उसमें व्यापारी पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया, जिसकी रिपोर्ट भी थाने पर दर्ज करवाई गई। घटना से व्यापारी भयभीत हो गए और शाम होते ही अपनी दुकानें बंद कर देते हैं। इससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।