पुराने विवाद में नया झगड़ा
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर नया झगड़ा हो गया, जिसमें महिला और युवक ने दूसरे युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि आकाश पिता गजानंद सोनोने निवासी आईडीए मल्टी की शिकायत पर पास में रहने वाली सोभाबाई इंगले और संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों ने कल पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर से आकाश से झगड़ा किया और मारपीट करते हुए पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। इसी प्रकार राजेंद्र नगर थाने में ही हर्ष पिता राजेंद्र सोनी निवासी शिवाश्रय बी शिव सिटी ने लवीश वर्मा व उसके दो साथियों पर केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने साइकिल गिरा देने की बात को लेकर विवाद करते हुए हर्ष को बुरी तरह पीट दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।