18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा आईटी पार्क, मध्य भारत में होगा सर्वश्रेष्ठ

Indore IT Park : एम डॉ. मोहन ने आईटी पार्क-3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा- एमपी को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर। इस दौरान सीएम यादव ने संकल्प दोहराते हुए कहा- आधुनिक इकोसिस्टम राज्य को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Indore IT Park

Indore IT Park (सीएम मोहन ने किया इंदौर आईटी पार्क-3 का निरीक्षण Photo Source- Input)

IT Park :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जून को इंदौर प्रवास के दौरान निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि, हमारा संकल्प मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी आईटी और सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने का है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपालिटन रीजन (UIMR) इस परिवर्तन का ग्रोथ इंजन बनेगा।

आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 आईटी पार्क उज्जैन, इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर और निजी क्षेत्र की परियोजनाएं मिलकर एक ऐसा आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करेंगी, जो मध्य प्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में होगा विकसित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर को हम मध्य प्रदेश के आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में यहां विकसित होने वाला आईटी पार्कों का समग्र इकोसिस्टम प्रदेश को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा।

महत्वपूर्ण णूमिका निभाएगा आईटी पार्क

सीएम ने आगे कहा कि, विकसित किए जा रहे आईटी पार्क प्रदेश को आईटी, ग्लोबल केपीबिलिटी सेंटर (GCC) और सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश में एक सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है।

मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि निर्माणाधीन आईटी पार्क 557 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वस्तरीय यह 22 मंजिला भवन 11.25 लाख वर्गफीट के कुल निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने जा रहा है।