20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में मंडल अध्यक्ष पर हुआ महासंग्राम

शिवराज से मुलाकात के दौरान हुआ बवाल, चार नंबर विधायक व उनके बेटे ने खोला मोर्चा

2 min read
Google source verification
भाजपा में मंडल अध्यक्ष पर हुआ महासंग्राम

भाजपा में मंडल अध्यक्ष पर हुआ महासंग्राम

इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री को विदा करने के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपाइयों से मुलाकात करने की योजना बनाई। सूचना मिलने पर नगर पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष पुराने विमानतल पर पहुंचे। जैसे ही हेमू कालानी मंडल के अध्यक्ष वहां पहुंचे वैसे ही बवाल हो गया। विधायक और उनके बेटे ने उसकी मौजूदगी पर आपत्ति लेते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की। ये बात यहीं तक सीमित नहीं रही प्रदेश अध्यक्ष तक जा पहुंची।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे पिछले कुछ दिनों लगातार आग्रह कर रहे थे कि वे नगर पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से मुलाकात के लिए समय दें। कल चौहान ने मुलाकात का समय दे दिया। पुराने विमानतल पर सभी नगर पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया। सूची के आधार पर दीनदयाल भवन से फोन लगाए गए।

निर्धारित समय पर सभी पहुंचे जिसमें चार नंबर विधानसभा के हेमू कालानी मंडल के अध्यक्ष सचिन जैसवानी भी पहुंचे। उन्हें देखकर नगर उपाध्यक्ष एकलव्यसिंह गौड़ ने नाराजगी जाहिर कर दी। नगर उपाध्यक्ष मुकेश मंगल से कहना था कि इसको किसने सूचना दी ये यहां कैसे आ गया। इसको यहां से भगवाओ। गौड़ के निर्देश पर मंगल ने जैसवानी को समझाकर रवाना करने पहुंच गए। काफी दबाव बनाने के बाद भी जब जैसवानी नहीं गए और बवाल होने लग गया। जैसवानी ने साफ कर दिया कि मैं मंडल अध्यक्ष हूं आप मुझे कैसे भगा सकते हो।
तब महामंत्री सुधीर कोल्हे ने हस्तक्षेप कर कहा कि मुख्यमंत्री आने वाले हैं विवाद से संदेश ठीक नहीं जाएगा। विषय जैसे-तैसे ठंडा हुआ और कुछ देर में मुख्यमंत्री चौहान आ गए। उनके साथ विधायक मालिनी गौड़ भी थीं जिनकी निगाह जैसवानी पर पड़ी। बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने जैसवानी की मौजूदगी पर आपत्ति ली। कहना था कि इसको अब तक क्यों नहीं हटाया गया। हमने नया नाम दे दिया है। इसको किसने सूचना दी, ये कहां से आ गया। हालांकि रणदिवे ने गौड़ को समझाकर शांत किया।

प्रदेश तक पहुंचाई बात
जैसवानी पर नाराज गौड़ ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं से फोन लगाकर मंडल अध्यक्ष पद से हटाने की बात कही। कहना था कि जब हमने हटाने का बोल दिया तो क्यों नहीं हटाया जा रहा है। इस पर काफी देर तक गौड़ और रणदिवे के बीच में मंथन चलता रहा।

फोटो खिचाने में धक्का-मुक्की
मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए विधानसभावार सभी को बुलाया जा रहा था। चार नंबर की जब बारी आई तो जैसवानी भी खड़े हुए। इस पर मंडल अध्यक्ष व पार्षद पति रामबाबू राठौर ने उन्हें धक्का देकर अलग कर दिया। ये नजारा सभी देख रहे थे जो काफी चर्चा का विषय रहा।