
WORLD EMOJI DAY : दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा शेयर होता है ये इमोजी
इंदौर. इमोजी सिर्फ तीन शब्दों से बना है, लेकिन दिल की गहरी बातें और जज्बातों की नई जुबां बन गए हैं। नाराज हो तो गुस्से वाली इमोजी, खुशी हुई तो दिल खोलकर मुस्कुराने वाली इमोजी, जितने भी मन के भाव हैं उतने तरह की इमोजी।
मंगलवार को वल्र्ड इमोजी डे मनाया गया। इमोजी का इस्तेमाल 17 जुलाई 1990 में जापान के शिगेताका कुरीता ने ई-मेल में किया था। 2014 से हर साल 17 जुलाई को वल्र्ड इमोजी डे मनाने की शुरुआत हुई है। स्नेपचैट, वॉट्सएप, फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट पर इन इमोजी का सबसे ज्यादा प्रयोग होने लगा। बाजार में टी-शर्ट से लेकर कुशन कवर, की-रिंग हर जगह अब अलग-अलग तरह की इमोजी देखने को मिल जाती हैं। अब ये इमोजी हमें हमारी बातचीत से लेकर तस्वीरों के साथ हर चीज का हिस्सा बन गए। अब तस्वीरों में भी इन इमोजी की तरह एक्सप्रेशन वाले चेहरे नजर आते हैं।
‘फेस विद टियर्स (हंसते-हंसते आंखों से आंसू निकलने वाला)’ इमोजी
पूरे विश्व में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ‘फेस विद टियर्स (हंसते-हंसते आंखों से आंसू निकलने वाला)’ इमोजी शेयर होता है। प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने फेस विद टियर्स इमोजी को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी जिनमें लोगों के चेहरे पर इमोजी की इमोशंस नजर आएंगे। ऐसी ही कुछ खास इमोशंस को तस्वीरें हम आपसे शेयर कर रहे हैं जो इमोजी की तरह ही कई इमोशंस दिखाती हैं।
मेरे सारे मूड है इमोजी में कैद
वर्किंग वुमन तृप्ति दाधिच बताती हैं कि मैने सारे इमोजी को लेकर अपना एक कोलाज बनाया है। जब भी इन इमोजी को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मेरे सारे मूड और इमोशंस इन इमोजी में कैद है।
लॉफिंग इमोजी है मेरी पहचान
ब्लॉगर रेवा परिहार बताती हैं कि लोग मुझे लाफिंग इमोजी कहते हैं। जब भी लोगों से मिलती हूं तो मुस्करा कर मिलती हूं। मेरे दोस्त कहते हैं कि मेरी शक्ल लॉफिंग इमोजी की तरह है।
ब्लॉगर्स ने किया सेलिब्रेशन
इमोजी डे सेलिब्रेशन मंगलवार को ब्लॉगर्स मीट में किया गया। ब्लॉगर्स ने इमोजी के अलग-अलग फेशियल एक्सप्रेशन क्रिएट किए और फोटोज क्लिक कीं। ब्लागर्स ने इमोजी से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए, जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। ब्लॉगर ऋचा शर्मा बताती हैं कि मैं हर वक्त रोने वाली बातें करती रहती हंू तो लोग मुझे रोने वाली इमोजी ही सेंड करते है। मेरा मानना है कि कम शब्दों में बड़ी बात कहने का तरीका है इमोजी। प्यार का इजहार हो या नाराजगी का। मेरे हसबैंड ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए मुझे हार्ट शेप वाली इमोजी गिफ्ट की थी। कुकिंग एक्सपर्ट आस्था महाजन बताती हैं कि मुझे इमोजी बहुत पसंद है और इसीलिए मेरी फ्रेंड ने लास्ट ईयर मुझे सारे इमोजी गिफ्ट किए थे। अब ये इमोजी हमारी फ्रेंडशिप की निशानी बन गए हैं जिसमें प्यार, नाराजगी और शरारतों की सारी फीलिंग है।
पोस्टकार्ड इमोजी बग का भी बढ़ा ट्रेंड
इंदौर में अब पोस्टकार्ड इमोजी बग का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। इमोजी टेक्स्ट करने के बजाय अपने दोस्तों को बढ़े कट-आउट इमोशन्स भेज रहे हैं। इससे व अपनी फीलिंग्स को इमोशनल टच दे पाते हैं। ऑनलाइन स्टोर पर इमोजी पसंद कर पर्सनलाइज मैसेज लिखकर अपनो दोस्तों के पते पर भेजा जाता है। यह १० से १२ इंच तक के साइज पर उपलब्ध है।
Published on:
18 Jul 2018 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
