
यह है इंदौर का अमरनाथ
डॉ. आंबेडकर नगर (महू).
बुरालिया गांव में स्थित छोटा अमरनाथ महादेव मंदिर के बारे में कहा जाता है कि पहले इस मंदिर का नाम महादेव खोदरा था, लेकिन बाद में इस मंदिर को छोटा अमरनाथ नाम दे दिया गया। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए बड़ी-बड़ी सीढिय़ां बनी हुई हैं। मंदिर पहुंचने के दौरान दूर-दूर तक हरियाली और मनमोहक दृश्य नजर आते हैं।
300 से अधिक सीढिय़ां
छोटा अमरनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए 2 हजार फीट नीचे गहरी खाई में जाना पड़ता है, जिसके लिए करीब 300 से भी अधिक सीढिय़ां बनाई गई हैं। यह सीढिय़ां 4 वर्ष पहले ही बनाई है। इससे पहले यहां पहुंचने के लिए मशक्कत करना पड़ती थी। लेकिन सीढिय़ां लगने के बाद पर्यटक व भक्तगण आसानी से यहां पहुंच जाते हैं।
सावन में आते हैं हजारों श्रद्धालु
मंदिर के पूजारी ने बताया कि इस मंदिर पर शनिवार और रविवार को बहुत अधिक संख्या में लोग आते हैं। सावन सोमवार के दौरान यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। पहले यहां आना बड़ा मुश्किल होता था। लेकिन अब सीढिय़ां बनने और लोगों के अधिक आने से डर खत्म हो गया है। कई लोग यहां ट्रेकिंग के लिए भी आते हैं।
Updated on:
03 Jul 2023 12:04 pm
Published on:
03 Jul 2023 12:04 pm
