
इस सप्ताह होंगे सारे रूके काम, पराक्रम व सुख - समृद्धि बढऩे के हैं योग
मेष
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंटहोगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे।
वृष
कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है।
मिथुन
पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे।भाइयो से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में गलती हो सकती है।
कर्क
अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहें तो अच्छा होगा।
सिंह
जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा।
कन्या
बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।
तुला
आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
वृश्चिक
सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु
क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा। स्वास्थ में सुधार होगा।
मकर
आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।
कुंभ
आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी।
मीन
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाए चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
Published on:
19 Jul 2019 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
