16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शारीरिक बाधा होगी दूर, वाणी पर रखें संयम

आज का राशिफल

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Jul 12, 2019

indore

शारीरिक बाधा होगी दूर, वाणी पर रखें संयम

मेष
अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्य सिद्धि होगी। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

वृष
मित्रों के साथ नया कारोबार शुरू करने वाले हैं। तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। परिवारिक झंझटों से दूर रहें। सफलता के लिए प्रयास करना पड़ेंगे।

मिथुन
विरोधी आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं। सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व चिंता का माहौल बनेगा।

कर्क
माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है। सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। कानूनी मसले हल होंगे।

सिंह
कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या
यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यो के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।

तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवन साथी की चिंता परेशान करेगी।

वृश्चिक
आप सोचते बहुत हैं पर कार्यो को कर नहीं पाते। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाएं। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।। शुभ समाचार मिल सकता हैं।

धनु
अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मकर
अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।

कुंभ
यात्रा लाभकारी रहेगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी।सन्तान से विवाद सम्भव है। परिवारिक कार्य सफल रहेंगे। व्यावसायिक रुका धन मिलेगा।

मीन
नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार में निवेश शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी। कानूनी मसले पक्ष में हल होंगे।