
वृषभ राशि के लिए है भाग्योदय का समय, धनु राशि वालों के सपनों को मिलेगी उड़ान और इन्हें...
मेष
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं आप हताश हो गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं। कार्यस्थल पर मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
कर्क
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।
सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तरीके बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
कन्या
केवल पैसा कमाने में ही न लगें। जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान- कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। सपनो को साकार करने का समय है।
मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें किसी को न बताएं।
मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे।
Published on:
07 Sept 2019 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
