20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन राशियों पर मेहरबान है आद्रा नक्षत्र, बस कर लीजिए ये उपाय

इन उपायों को करने से दूर होगें सारे कष्ट

3 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 18, 2018

इंदौर. आज के दिन ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करने वाले है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ख्यात ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल के अनुसार आज सूर्य सिंह राशि में रहेगा और चंद्रमा वृष राशि को त्यागकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आर्द्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इस परिवर्तन से किसी राशि को लाभ होगा तो किसी को हानि उठानी पड़ सकती है। आइए आपको बताते है आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष- महत्वपूर्ण कार्य होगें संपन्न

मेष राशि के जातकों का आज साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अपनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। जल्दबाजी और प्रलोभन से बचें। दिन सामान्य रहेगा। लेन देन में सतर्कता रखें। आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं।

वृष- पुराने मित्र से होगी मुलाकात

वृष राशि के जातकों की आज किसी पुराने या खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। आकर्षण और प्रभावशीलता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी। ऊर्जा और उत्साह औरों से बेहतर बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। आज के दिन बड़ो की बात सुनना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन- रचनात्मक कार्यो में मिलेगी सफलता

मिथुन राशि के जातक आज कार्यस्थल पर कठिन मेहनत और रचनात्मकता से तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। घरेलु मामलों में रुचि लेंगे। भव्यता पर जोर बना रह सकता है। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। आज का दिन किसी भी नए कार्य को करने के लिए शुभ रहेगा।

कर्क - सहनशील बने रहना फायदेमंद

कर्क राशि के जातकों को आज थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। क्रोध के कारण बनते काम बिगाड़ सकते हैं। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बन रह सकती है। व्यर्थ की प्रतियोगिता और दिखावे से बचें। सूचना एवं संपर्क बेहतर बना रहेगा। धनधान्य संग्रह में रुचि रहेगी। आज को दिन उत्तम फलकारक है।

सिंह- प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

आज आपका भाग्य आपको मनोवांछित परिणाम हासिल कराने में सहायक रह सकता है, हालांकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। वाणी व्यवहार और खानपान में अनुशासन रखें। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। धैर्य के साथ समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं।

कन्या- खर्च पर अंकुश रखें

आज आप दूसरों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएंगे, आप अपने किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सकें। बड़प्पन और दिखावे में रुचि रह सकती है। सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। खर्च पर अंकुश लगाने का प्रयास करें।आज का दिन शुभ फलकारक है लेकिन वार्तालाप में मितव्यवता बरतें।

तुला- करियर में मिलेगा लाभ

तुला राशि के जातक आज अपने जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे मे विचार कर सकते हैं। करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। सहजता और संतुलन के साथ आगे बढऩे का प्रयास करें। अप्रत्याशित खर्च में वृद्धि की आशंका है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। प्रेम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक - व्यवसायी के लिए अनुकू ल दिन

वृश्चिक राशि के जातकों की पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति यदि खराब चल रही है तो उसमें स्थिरता आ सकती है। व्यवसायी जातकों के लिए आज का दिन एकदम अनुकूल है। कामकाज उम्मीद से बेहतर बना रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव है। रुका हुआ धन मिल सकता है। दिन उत्तम फलकारक। प्रशासनिक दखल बढ़ सकता है। आज के दिन विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन सोच-समझ कर निर्णय लें।

धनु राशि- भाग्य में प्रबलता

धनु राशि के जातकों के लिए आज आपके लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको किसी सामाजिक उत्सव में भी शामिल होना पड़ सकता है।भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। उत्साहित रहेंगे और सहयोगियों को रखेंगे। कनिष्ठों का अपेक्षा अधिक समर्थन मिलेगा। संबंधों से लाभ होगा। दिन उत्तम फलकारक। व्यवहार में विनम्रता रखें।

मकर राशि - आज मिल सकती है नौकरी

मकर राशि वाले जो जातक पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं उनमें से कुछ को इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी आस्थ और मनोबल से असंभव को संभव कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संपर्क मजबूत होगा। दाम्पत्य में उत्साह रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कुंभ राशि - कार्य में मिलेगी सफलता

कुंभ राशि वाले जातक आज किसी काम से पूरा दिन व्यस्त रहेंगे, कार्य में सफलता के भी योग हैं। सबको साथ लेकर चलें। सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। नवीन प्रयोगों से बचें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। बोलने की अपेक्षा कर दिखाने में यकीन रखें। दिन सामान्य।

मीन राशि - आज उत्साह से भरपूर होगा दिन

मीन राशि वाले जातकों के लिए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिए इस ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में ला सकते है। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। साझेदारी के अवसर बढ़ेंगें। निजी जीवन मे शुभता सहजता बढ़ेंगी। अतार्किक प्रलोभनों से बचें। दिन उत्तम फलकारक। मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा।