1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: 15 जनवरी से महिलाओं को फ्री ड्राइविंग सिखाएगा परिवहन विभाग

- हर बैच में रहेंगी 30-30 महिलाएं - बाद में दिया जाएगा कार का ड्राइविंग लाइसेंस

less than 1 minute read
Google source verification
driving.png

Transport Department

इंदौर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग के तहत परिवहन विभाग (Transport Department) महिलाओं को एलएमवी (हलके मोटरवाहन चालन) की नि:शुल्क ट्रेनिंग (Free training) नंदानगर स्थित आईटीआई में दिलवाएगा। इसके लिए 15 जनवरी से नए बैच की शुरुआत की जाएगी, जो कि 30 दिनों तक चलेगी। बता दें परिवहन विभाग पहली बार इंदौर से ट्रेनिंग की शुरुआत करने जा रहा है, जिसके बाद महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस भी दिया जाएगा।

आ चुके हैं आवेदन

इस बारे में एआरटीओ अर्चना मिश्रा का कहना है कि ट्रेनिंग में महिलाओं को ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इस ट्रेनिंग को शुरु करने का मकसद केवल जरूरतमंद युवती-महिलाएं यहां से नि:शुल्क ट्रेनिंग लें और खुद के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कर सकें। इस ट्रेनिंग के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं के आवेदन भी आ चुके हैं।

लौटा दी जाएगी राशि

वहीं बाहर से इस ट्रेनिंग के लिए आने वाली महिलाओं के लिए आवास, भोजन की व्यवस्थाएं भी आईटीआई में नि:शुल्क की जाएंगी। यह ट्रेनिंग नि:शुल्क रहेगी। हालांकि फॉर्म जमा करवाते समय सभी से एक-एक हजार रुपए की राशि जमा करवाई गई है, जो ट्रेनिंग पूरे होने के बाद लौटा दी जाएगी।

Story Loader