
MP News:मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। जानकारी के लिए बता दें इंदौर शहर में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इन दोनों ही मरीजों को निजी अस्पताल में अलग–अलग बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया था। इनकी कई तरह की जांचें की गई तो उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।
बताया गया कि उन्हें काफी समय से सर्दी–खांसी थी जो कि ठीक ही नहीं हो रही थी। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई गई है। अस्पताल में कोरोना वायरस रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली थी। 74 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी के कारण एडमिट किया गया था, उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। जिसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई. सोमवार को उसकी मौत हो गई।
अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है जिसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत अब ठीक है।
Published on:
22 Apr 2025 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
