
विवाद में कई लोगों के घायल होने की खबर है
इंदौर. मध्यप्रदेश के व्यवसायिक शहर इंदौर के पास विवाद में कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि यहां के एक गांव में दुकान हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इधर पुलिस ने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पिवड़ाए गांव में यह घटना हुई. एक पक्ष का आरोप है कि उनपर गांव छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. शनिवार देर रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. मारपीट में घायल हुए लोगों को महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दोनों पक्षों के लोगों में तनाव को देखते हुए गांव में बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. और तो और विवाद उग्र होने की आशंका में अस्पताल को भी पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. CSP अजय वाजपेयी के अनुसार शनिवार देर रात पिवड़ाए गांव में दो पक्षों के बीच एक दुकान हटाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।
खुडैल थानाक्षेत्र के इस गांव में रात करीब 11 बजे यह वारदात हुई. मारपीट में शाहरुख, फिरोज पुत्र ग्यासुद्दीन (42), उनका भाई फारुख (46 ), फौजिया और प्रवीण घायल हुए हैं। अस्पताल में आए फजल ने आरोप लगाया कि शनिवारको बड़ी संख्या में आए लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया. फजल का आरोप है कि उनपर गांव छोड़कर जाने का दबाव बनाया जा रहा है.
विरोधी पक्ष द्वारा तीन माह पहले उन्हें गांव खाली करने के बारे में कहा गया था. तभी से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी लेकिन शनिवार को इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इधर पुलिस का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्ष पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामला दोनों पक्षों में विवाद का है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
Published on:
10 Oct 2021 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
