1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद कभी परीक्षा पास नहीं की, दूसरों को पास कराने निकले थे दो मुन्नाभाई

रेलवे की परीक्षा देते दो मुन्नाभाई गिरफ्तार, आरोपितों से पूछताछ जारी

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Aug 31, 2018

अरेस्ट

Arrest

इंदौर. रेलवे परीक्षा देने के लिए आए दो मुन्ना भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दोनों ने कभी कोई काम्प्टीशन एक्जाम पास नहीं की, लेकिन दूसरों को परीक्षा पास कराने के लिए बिहार से इंदौर आए थे। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिला है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार संजय कुमार पिता सुरेश प्रसाद और सतीश कुमार पिता वेशलाल यादव दोनों निवासी जहानाबाद बिहार को गिरफ्तार किया है। एएसपी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि प्रेस कॉम्प्लेक्स में रेलवे परीक्षा का सेंटर बना है। यहां से सूचना मिली थी कि किसी परीक्षार्थी के स्थान पर कोई दूसरा आया है। इस पर पुलिस का दल वहां पर पहुंचा था। जांच करने पर पता चला कि उज्जवल कुमार के स्थान पर संजय कुमार आया है। वहीं पवन के स्थान पर सतीश बैठा हुआ है। इस पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपित परीक्षा में बैठने के लिए नकली आधार कार्ड तक बनवाकर आए थे। उनके बारे में पूछताछ चल रही है। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

दोस्ती के लिए आया था

आरोपित संजय ने बताया कि वह बेरोजगार है। खुद किसी काम्पटीशन में पास नही हुआ। उसने परीक्षा देने के लिए रुपए लेने की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि दोस्ती के चक्कर में वह परीक्षा देने आया था। आरोपितों का कहना है कि साथ ही में तैयारी कर रहे थे, इसके चलते आए गए थे। दोनों एक दूसरे को नहीं पहचानने की बात कह रहे हैं। पुलिस को शंका है कि दोनों एक ही गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इसी के चलते स्थानीय पुलिस से इनके बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

भाई के बदले आया परीक्षा देने

आरोपित सतीश कुमार अपने छोटे भाई पवन की परीक्षा देने आया था। आरोपी सतीश का पिता वेशलाल गांव में मजदूरी करता है। आरोपी सतीश इंटर पास है। आरोपी ने अपनी शिक्षा इंटर कॉलेज गया से की है और अभी तक इस तरह की किसी परीक्षा में पास नहीं हुआ है।