19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो युवकों को चाकू से गोदा, गंभीर

- बीच-बचाव करने आया साथी भी घायल

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

May 27, 2023

raipur_crime_murder.jpg

- 40 दिन पहले चार आरोपियों ने सिर में हथौड़ी मार की थी हत्या

इंदौर। दो युवकों को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों के बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
गोकुल पिता लालू सुनेर (22) निवासी बागरी मोहल्ला की शिकायत पर आदित्य, मोनू , हर्ष, दक्ष खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने विक्की पिता ओम बागरी और मोहित को चाकू मार दिया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। फरियादी गोकुल ने बताया कि दोनों घायलों का आरोपियों से विवाद चल रहा था। वह उनके साथ में गाली-गलौज कर रहे थे। दोनों ने विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर गिया। दोनोंं पर प्राणघातक हमला कर दिया। उनकी हालत देखकर बचाने के लिए गए। उन पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। गोकुल को पीठ पर चोट लगी। विक्की को सीने में और हाथ में चोट आई है। वहीं मोहित तो भी चाकू लगा है। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज जारी है। गोकुल के अनुसार विवाद दोनों घायलों का हो रहा था। इसी के चलते विवाद का कारण उन्हें पता नहीं है। उनके बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि हमला क्यों किया गया।
राऊ में भी विवाद
राऊ में भी दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। सचिन राठौर पिता ओमप्रकाश राठौर (34) निवासी कमल नगर राऊ की शिकायत पर मोनू और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसका आरोप है कि आरोपियों ने पैसों के लेन-देन की बात पर विवाद हो गया था। इस पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। जब उसके रिश्तेदार विनोद शाह व महेश दखनी जीजा गणेश बीच-बचाव करने आए तो मोनू और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की है। वहीं दूसरे पक्ष से मनीष गेहलोद पिता अशोक गेहलोद (32) निवासी राऊ की शिकायत पर सचिन राठौर, गणेश उर्फ गजनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी दुकान के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। उसने साइड में हटने का बोला तो गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर हमला कर दिया। उसके साथ में मारपीट कर दी।