
लड़कियों के स्कूल में देखता था पोर्न वीडियो, परेशान होकर सिखाया ऐसा सबक,लड़कियों के स्कूल में देखता था पोर्न वीडियो, परेशान होकर सिखाया ऐसा सबक
इंदौर. लड़कियों के स्कूल में मोबाइल पर पोर्न देखने का मामला सामने आया है। पोर्न देखने वाला और कोई नहीं स्कूल का भृत्य है। स्कूल में अधिकांश समय मोबाइल पर व्यस्त रहने वाला भृत्य पोर्न देखता रहता था। इस मामले की शिकायत स्कूल के स्टॉफ समेत कई लोगों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को की, इसके बाद उस पर कार्रवाई की गई।
बड़ा गणपति स्थित शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भृत्य विकास तिवारी को शिक्षा विभाग ने बुधवार को निलंबित कर दिया। यह विद्यालय संकुल होने के साथ ही कन्या विद्यालय भी है। विकास समय पर स्कूल नहीं आता है साथ ही तय समय से पहले घर चला जाता है। छात्राओं के स्कूल में वह मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखता था। स्टाफ के साथ स्टूडेंट्स भी इस वजह से कई बार असहज हो जाते थे। कई बार समझाइश के बाद भी सुधार नहीं हुआ। स्टाफ ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तब जाकर विकास को निलंबित किया गया। प्राचार्य मनोज सतवासका ने बताया, अनुचित व्यवहार के चलते विकास को निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में विकास को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही है। इस दौरान भी विकास का व्यवहार स्कूल में ठीक नहीं था। लंबे समय स्टॉफ के लोग परेशान थे। परेशान होने के बाद ही सबने मिलकर उसके खिलाफ एक्शन लिया और शिकायत की तब जाकर उस पर कार्रवाई सुनिश्चित हुई।
Published on:
10 Mar 2022 02:42 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
