5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 से 20 रुपए किलो हो गई सब्जियां, देखें रेट लिस्ट

बारिश की शुरूआत के साथ ही सब्जियों के दामों में भी गिरावट आ गई है, अचानक गिरे सब्जियों के दाम से जहां उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए हैं.

2 min read
Google source verification
15 से 20 रुपए किलो हो गई सब्जियां, देखें रेट लिस्ट

15 से 20 रुपए किलो हो गई सब्जियां, देखें रेट लिस्ट

इंदौर. बारिश की शुरूआत के साथ ही सब्जियों के दामों में भी गिरावट आ गई है, अचानक गिरे सब्जियों के दाम से जहां उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए हैं, वहीं दूसरी और सब्जियां बेचने आ रहे किसान दु:खी हो गए हैं, उनका मानना है कि गर्मी के मौसम में काफी मुश्किल और पैसा लगाकर सब्जियां उगाई है, अब उत्पादन प्राप्त हुआ, तो दाम गिरने से हमें नुकसान हो रहा है।

देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में सब्जियों के कम दाम मिलने से किसान परेशान है। शुरुआती सौदे के दामों की अपेक्षा में दोपहर में कम दामों पर किसान सब्जियां बेचने के मजबूर है। बताया जा रहा है कि यूपी-ग्वालियर तरफ की मांग कमजोर हो जाने से सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है।

व्यापारियों का कहना है कि इंदौर मंडी में रोजाना यूपी-ग्वालियर 10 से 12 गाड़ी सब्जियां लदान होती है, लेकिन मांग कम होने तथा लोकल खरीदी भी सुस्त होने से सब्जियों की कीमतों में उठाव नहीं आ रहा है। केरी की आवक बढ़कर 3000 बोरी बताई जा रही। आवक बढ़ने से केरी और नींबू के भाव में कमी आई है। मंडी व्यापारी सफी भाई का कहना है कि मंडी में रोजाना 250 से 300 गाड़ी सब्जियों की आवक हो रही है। भिंडी, मिर्च और बैंगन की बंपर आवक हो रही है साथ ही रेत वाली ककड़ी भी काफी मात्रा में आने लगी है। आवक बढ़ने के साथ मांग कम होने से सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। टमाटर की आवक कम होने से भाव तेज बने हुए है। इस साल टमाटर की फसल कम आई है, जिससे भाव उतर नहीं रहे है।

शहर में सब्जियों के दाम

केरी 30 से 35

भिंडी 20 से 25

गिलकी 30 से 40

पालक 20 से 25

धनिया 35 से 40

मिर्च 40 से 50

बैंगन 20 से 25

लोकी 20 से 25

टमाटर 60 से 70

टेंसी 20 से 25

पत्तागोभी 20 से 25

करेला 25 से 30

गाजर 15 से 20

कद्दू 20 से 25

ककड़ी 20 से 30

रुपए प्रति किलो


थोक मंडी सब्जियों के दाम

केरी 20 से 22

भिंडी 10 से 15

गिलकी 20 से 25

पालक 10 से 12

धनिया 15 से 20

मिर्च 15 से 20

बैंगन 8 से 10

लोकी 5 से 8

टमाटर 40 से 50

टेंसी 10 से 15

पत्तागोभी 15 से 18

करेला 15 से 18

गाजर 15 से 20

कद्दू 15 से 16

ककड़ी खीरा 10 से 12

रुपए प्रति किलो