
इंदौर. वर्तमान में स्ट्रेस फ्री रहना एक बड़ी चुनौती है। दिनभर कानों में लगे ईयरफोन इस बात की ओर इशारा करते हैं कि दिमाग को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए म्यूजिक से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। लाइफ में मिलने वाले रोजाना के स्ट्रेस को कम करने के लिए क्वालिटी म्यूजिक सुनना बेहतर होता है, जो वास्तविक रूप में दिमाग को कॉम्पीटिशन के इस दौर में संतुलित बनाए रखता है।
हृदय रोग
इस रोग में राग दरबारी व राग सारंग से संबंधित संगीत सुनना लाभदायक है। मध्यम सितार वादन से फायदा होता है, तेज संगीत न सुनें।
अनिद्रा
यह रोग जीवन में होने वाले सबसे साधारण रोगों में से एक है। इस रोग के होने पर राग भैरवी व राग सोहनी सुनना लाभकारी होता है। बिस्तर पर शांतचित्त होकर मध्यम बांसुरी वादन सुनने से फायदा होता है।
याददाश्त
जिन लोगों की याददाश्त कम हो या कम हो रही हो, उन्हें राग शिवरंजनी सुनने से बहुत लाभ मिलता है। वीणा वादन और बांसुरी सुनने से अत्यधिक फायदा होता है।
खून की कमी या शारीरिक कमजोरी
से पीडि़त होने पर व्यक्ति निस्तेज रहता है। राग पीलू से संबंधित गीत सुनने से लाभ पाया जा सकता है। मृदंग और ढोलक से उत्साह का संचार होता है।
मनोरोग अथवा डिप्रेशन
वर्तमान दिनचर्या में मनोरोग आम बात हो गई है। इस रोग में राग बिहाग व राग मधुवंती सुनना लाभदायक होता है। घुंघरू और तबला सुनना मन प्रसन्न करता है।
रक्तचाप
उच्च रक्तचाप में धीमी गति और निम्न रक्तचाप में तीव्र गति का गीत-संगीत लाभ देता है। वीणा वादन सुनना अति लाभदायक होता है।
अस्थमा
इस रोग में आस्था-भक्ति पर आधारित गीत-संगीत सुनने व गाने से लाभ होता है। राग मालकौंस व राग ललित से संबंधित गीत इस रोग में सुने जा सकते हैं। प्रकृतिक स्वर लहरियां जैसे समद्र्र की लहरें या पानी की कल-कल वाले संगीत से अत्यंत फायदा होता है।
पित्त रोग
इस रोग के होने पर राग खमाज सुनने से लाभ मिलता है। खाना खाते समय विशेषकर पानी-हवा जैसी प्रकृतिक ध्वनियों से परिपूर्ण मध्यम स्वर लहरियां सुनने से फायदा होता है।
कमजोरी
यह रोग शारीरिक शक्तिहीनता से संबंधित है। इस रोग से पीडि़त व्यक्ति कुछ भी काम कर पाने में खुद को असमर्थ महसूस करता है। इस रोग के होने पर राग जयवंती सुनना या गाना लाभदायक होता है। इसे बेहतर करने के लिए और उत्साह का संचार करने के लिए थोड़ा तेज संगीत सुनें।
क्या है म्यूजिक थेरेपी?
चिकित्सा जगत में संगीत से इलाज करने की पद्धति को म्यूजिक थेरेपी यानी संगीत चिकित्सा का नाम दिया है। वर्तमान में ये थेरेपी अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। आप यदि ज्यादा तनाव में रहते हैं या अनिद्र्रा की समस्या से पीडि़त हैं तो इस चिकित्सा की सहायता ले सकते हैं।
म्यूजिक सुनने के फायदे
1 गीत सुनना मनोरंजन के साथ-साथ आपके अकेलेपन और तनाव को भी काफी हद तक कम करता है।
2 इससे अवसाद दूर होता है और बेचैनी भी कम होती है।
3 यह ध्यान और एकाग्रता बढ़ाता है।
4 संगीत दर्द के एहसास को भी कम करता है।
5 संगीत सुनने के अलावा आप संगीत सीख कर भी इसका लाभ ले सकते हैं।
6 संगीत हमारे दिमाग में सकारात्मक विचार लाने का भी काम करता है।
म्यूजिक मांसपेशियों को रिलेक्स करने में मदद करता है। गर्भावस्था में म्यूजिक थेरेपी बहुत लाभकारी होती है।
Published on:
14 Oct 2017 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
