1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीतू सोनी शहर में घूमकर चला भी गया और पुलिस को खबर तक नहीं हुई, डीआईजी बोली- नहीं मिली जानकारी

- विदेश भागने की आशंका में पासपोर्ट पर रख रहे नजर

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Feb 02, 2020

जीतू सोनी शहर में घूमकर चला भी गया और पुलिस को खबर तक नहीं हुई, डीआईजी बोली- नहीं मिली जानकारी

जीतू सोनी शहर में घूमकर चला भी गया और पुलिस को खबर तक नहीं हुई, डीआईजी बोली- नहीं मिली जानकारी

इंदौर. एक लाख के वांटेड जीतू सोनी के मामलेे में पुलिस के सूचना तंत्र की पोल खुल गई है। बताते हैं कि जीतू सोनी पिछले दिनों इंदौर आया था, यहां उसने कुछ नजदीकी लोगों से मुलाकात की और फिर फरार हो गया। पहले भी वह इंदौर आता रहा है। जीतू के विदेश जाने की आशंका में पुलिस ने जनकारी बुलाई लेकिन पासपोर्ट ऑफिस से उसके विदेश जाने की पुष्टि नहीं हुई। अब उसके पासपोर्ट पर नजर रखी जा रही है। अन्य आरोपियों के पासपोर्ट की भी जानकारी ली जा रही है। बॉबी छाबड़ा के दिल्ली और अरुण डागरिया के मुंबई में होने की सूचना पर पुलिस टीम गई थी लेकिन वे दोनों हाथ से निकल गए। क्राइम ब्रांच की टीम को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

must read : गेर का आनंद लेने बुलाएंगे देश-विदेश के 1500 पर्यटक, 150 मकानों को किया चिन्हित

सभी फरार आरोपियों पर घोषित होगा 20-20 हजार का इनाम

डीआइजी रुचिवर्धन मिश्र के मुताबिक, माफिया अभियान में जिन भी लोगों पर केस दर्ज हुआ है उन सभी की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को टास्क दिया है। उनकी तलाश में अलग-अलग तरीके से टीमें लगाई हैं। धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी बॉबी छाबड़ा, चंपू अजमेरा, चिराग शाह, अरुण डागरिया, अतुल सुराणा, निलेश अजमेरा पर अभी एसपी ने अपने स्तर पर 10-10 हजार रुपए के इनाम घोषित किए हैं। डीआइजी ने सभी पर इनाम बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए है। प्रस्ताव आने पर वे सभी आरोपियों के खिलाफ 20-20 हजार रुपए के इनाम घोषित करेंगी।

Story Loader